Year Ender Story: इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे रणबीर कपूर, एक फिल्म की खत्म कर चुके हैं शूटिंग
एनिमल.... वो फिल्म जिसने रणबीर कपूर को सुपरस्टार वाली कैटेगरी में फिट कर दिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में भी खूब कमाई की। इसके बाद ये रणबीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई। हालांकि फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिले। एनिमल के बाद से रणबीर से लोगों ने उम्मीद भी खूब बांध ली हैं। एनिमल के बाद उनके खाते में कई फिल्में हैं। जो रणबीर के करियर की दशा और दिशा बदल सकती हैं। इन फिल्मों को अभी से ही ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है। हालांकि ये तो वक्त बताएगा।
इसमें ब्रह्मास्त्र 2, एनिमल पार्क, रामायण और धूम 4 जैसी फिल्में हैं। इन सभी फिल्मों पर रणबीर ने बात की है। दरअसल, वो रेड सी फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बताया कि ब्रह्मास्त्र 2 पर अभी तैयारी चल रही है। फिल्म अभी राइटिंग स्टेज पर है, पहली फिल्म का शिवा था और दूसरी फिल्म का नाम देवा होगा। इसकी कास्ट भी अनाउंस नहीं हुई है। अयान के साथ मैंने ओर भी फिल्में की हैं। लेकिन वो सब अलग जॉनर की फिल्म हैं।

2027 में शुरू होगी एनिमल पार्क
रणबीर ने बातचीत में एनिमल पार्क पर बात करते हुए कहा, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अभी दूसरी फिल्म (स्पिरिट) पर काम कर रहे हैं। एनिमल पार्क की शूटिंग 2027 तक शुरू होगी। मुझे लगता है कि डायरेक्टर जो बनाना चाहते हैं, उसके लिए टाइम देना जरूरी है। इसे वो तीन अलग पार्ट्स में बनाना चाहते हैं। एनिमल पार्क दूसरे पार्ट का नाम होगा। मैं इस बात के लिए भी एक्साइटेड हूं कि इसमें अब मुझे दो रोल निभाने हैं। नेगेटिव और पॉजिटव दोनों। वैसे हम पहली फिल्म से ही दूसरे आइडिया पर भी बात कर रहे हैं।
रामायण की शूटिंग की खत्म
रणबीर ने आगे अपनी भारी भरकम बजट में बनने वाली फिल्म रामायण पर भी बात की। उन्होंने कहा, जिस फिल्म पर मैं अभी काम कर रहा हूं, उसका नाम रामायण है। ये अपने आप में ग्रेट कहानी है। इस फिल्म को मेरे बचपन के दोस्त और प्रोड्यूसर नमिल मल्होत्रा बहुत पैशन के साथ बना रहे हैं। इससे कई क्रिएटिव लोग जुड़े हुए हैं और सभी एक्टर्स भी टैलेंटेड हैं। ये भी दो पार्ट में बनेगी। पहले पार्ट की शूटिंग मैंने खत्म कर ली है।
2025 में आएगी लव एंड वॉर
इन सभी फिल्मों के अलावा रणबीर कपूर के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर भी है। जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। ये अगले साल 2025 में आएगी। खबरें हैं कि इसके बाद वो धूम 4 पर भी काम करेंगे। ये यशराज फिल्म्स की फिल्म है।












Click it and Unblock the Notifications