Viral News: क्यों ट्रेंड कर रहा है#BoycottDProducts? क्या है इसका मालाबार Gold और करीना से कनेक्शन?

Viral News: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कहा नहीं जा सकता है लेकिन दिक्कत तब पैदा हो जाती है जब लोग बिना सच जाने ही वायरल वीडियो या पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देने लग जाते हैं। इसकी वजह से लोग भ्रम के शिकार तो होते ही हैं , साथ ही वो ना चाहते हुए सोशल मीडिया Trappers के जाल में भी फंस जाते हैं।

इन दिनों फेसबुक और एक्स ( Twitter का पुराना नाम) #BoycottDProducts वायरल हो रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि 'आईडी प्रोडक्ट्स से हिंदुओं को दूर रहना चाहिए। ये टॉपिक इस वक्त कर्नाटक में हॉट टॉपिक बना हुआ है।'

BoycottDProducts

इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि ये कंपनी एक मुस्लिम की है इसलिए हिंदुओं को इससे दूर रहने को कहा जा रहा है। अब ये किसने और क्यों वायरल किया है इसका सच तो सामने आया नहीं।

इस कंपनी के सामानों की बिक्री पर कोई फर्क नहीं पड़ा

लेकिन आपको बता दें कि इस तरह के नफरत भरी पोस्ट वायरल होने के बावजूद इस कंपनी के सामानों की बिक्री पर कोई फर्क नहीं पड़ा है और हर धर्म की जाति के लोग धड़ल्ले से ID का प्रोडक्ट खरीद रहे हैं। हालांकि ये सच है कि ये कंपनी एक मुस्लिम की है और उनका नाम मुस्तफा पीसी है, जो कि मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं।

BoycottDProducts

आपको जानकर हैरत होगी कि इडली-डोसा बेचकर मुस्तफा ने 100 मिलियन डॉलर की कंपनी खड़ी की है, जिसका नाम iD Fresh Food है। ये कंपनी इडली/डोसा बैटर, पराठा, चपाती, दही और पनीर सहित कई तरह के ताजे खाद्य पदार्थ बनाती है। iD का मतलब ही इडली/डोसा है। इसका हेड ऑफिस बेंगलुरु में है और ये राज्य के भरोसेमंद ब्रांड में से एक है। साल 2018 में मुस्तफा पीसी को हार्वर्ड में लेक्चर के लिए आमंत्रित भी किया जा चुका है।

BoycottDProducts

ये तो हुई आईडी कंपनी की बात, अब बात करते हैं मालाबार ब्रांड की, जिसका हेड ऑफिस केरल के कोझिकोड में है। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की मशहूर कंपनी है, जिसकी स्थापना एमपी अहमद ने 1993 में की थी। इस कंपनी के 11 देशों में 330 से अधिक शोरूम है। दरअसल साल 2022 में अक्षय तृतीया के मौके पर इस कंपनी का एक विज्ञापन सामने आया था, जिसमें कि मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर थीं।

उस एड में वो सिर से पांव तक गहनों से लदी थीं और पारंपरिक कपड़ों में थीं। लेकिन उन्होंने बिंदी नहीं लगाई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर #No_Bindi_No_Business, #Boycott_MalabarGold ट्रेंड करने लगा था।

'करीना ने एक मुस्लिम से शादी की है'

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कहा था कि 'करीना ने एक मुस्लिम से शादी की है और उनके धर्म में बिंदी नहीं लगाई जाती है और इस तरह से करीना को ये एड नहीं करना चाहिए और मालाबार ने भी मुस्लिम धर्म को प्रमोट किया है ऐसे में हम इसे Boycott करते हैं।' हालांकि कुछ वक्त बात इस एड के बारे में बातें होनी बंद हो गई।

कुछ लोगों ने फिर से मालाबार एड की बात छेड़ दी

लेकिन जब इन दिनों BoycottDProducts वायरल हुआ तो कुछ लोगों ने फिर से मालाबार एड की बात छेड़ दी है। अब इसे संयोग ही कह सकते हैं कि दोनों की कंपनी के मालिक मुस्लिम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+