'सभी सरकारी कर्मचारियों पर हमें गर्व है' UPS के लागू होने पर पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने की तारीफ
केंद्र सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना का ऐलान किया है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को गारंटीड पेंशन, पारिवारिक पेंशन और न्यूनतम पेंशन मिलेगी। इस योजना 1 अप्रैल 2015 से लागू किया गया है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके तहत 25 साल तक अपने सेवा दे चुके कर्मचारियों को पिछले 12 महीने के मूल वेतन का औसतन 50 फीसदी पेंशन के रूप में मिलेगी।

इस योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा देश की प्रगति के लिए कठिन परिश्रम करने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों पर हमें गर्व है। यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) इन कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाली है। यह कदम उनके कल्याण और सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मोदी सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लॉन्च के तहत 25 वर्षों की सेवा के लिए औसत मूल वेतन का 50% गारंटीड पेंशन मिलेगी। वहीं कर्मचारी के निधन के बाद पेंशन का 60% परिवार को मिलेगा। जबकि 10 साल की सेवा के बाद न्यूनतम 10,000 रुपए प्रति माह पेंशन मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी दी है। इस योजना के अंतर्गत अब 25वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों को मूल वेतन का 50% और 10वर्ष की सेवा पूर्ण करने वालों को ₹10 हजार की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।
हमारे लाखों कर्मचारी भाई-बहनों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने वाले इस कल्याणकारी पहल के लिए मैं मोदी जी का आभार प्रकट करता हूँ और सभी कर्मचारी साथियों को बधाई देता हूं।
केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को दी गई मंजूरी स्वागत योग्य है। कर्मचारियों के हित में लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुगम बनाने हेतु सतत समर्पित नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को दी गई मंजूरी अभिनंदनीय है।
केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को लाभांवित करता यह युगांतरकारी निर्णय उनके जीवन में आर्थिक सुरक्षा और सुखद भविष्य की सुनिश्चितता का नया सूर्योदय लेकर आया है। आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!
बांग्लादेश में चल रहे संकट के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि हिंदू भारत में प्रवेश करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, बल्कि वो वहीं पर लड़ रहे हैं। पिछले एक महीने में हमने एक भी बांग्लादेशी हिंदू को यहां आते नहीं देखा। हमने 35 मुस्लिम घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications