मोदी का 'जबरा फैन', 815 KM पैदल चलकर श्रीनगर से दिल्ली PM से मिलने आ रहे हैं 28 वर्षीय नजीर शाह

मोदी का 'जबरा फैन', 815 KM पैदल चलकर श्रीनगर से दिल्ली PM से मिलने आ रहे हैं 28 वर्षीय नजीर शाह

नई दिल्ली, 23 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी के चाहने वालों की कमी नहीं है। पीएम मोदी के एक ऐसे ही ''जबरा फैन'' हैं फहीम नजीर शाह। 28 वर्षीय फहीम नजीर शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आकर्षित करने और उनसे मिलने के लिए 815 किलोमीटर पैदल चलकर श्रीनगर से दिल्ली आ रहे हैं। फहीम नजीर शाह को उम्मीद है कि श्रीनगर से दिल्ली पैदन चलकर आने की वजह से पीएम मोदी का ध्यान उनकी और जरूर जाएगा और वह उनसे मिलेंगे।

'PM मोदी का बड़ा फैन हूं': फहीम नजीर शाह

'PM मोदी का बड़ा फैन हूं': फहीम नजीर शाह

28 वर्षीय फहीम नजीर शाह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले हैं। पेश से नजीर शाह एक इलेक्ट्रीशियन हैं। रविवार (22 अगस्त) को श्रीनगर से 200 किलोमीटर पैदल चलकर फहीम नजीर शाह उधमपुर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, '' मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं और उनसे मिलना चाहता हूं।''

'PM मोदी से मिलना मेरा सपना है'

'PM मोदी से मिलना मेरा सपना है'

श्रीनगर के शालीमार इलाके के निवासी फहीम नजीर शाह ने कहा, मैं अपनी इस यात्रा में छोटे-छोटे ब्रेक लेते हुए दिल्ली पहुंच जाउंगा। मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि इस कठिन यात्रा के अंत में मेरा पीएम मोदी से मिलने का सपना सच हो जाएगा।'' नजीर शाह ने कहा कि उनका सपना है कि वह पीएम मोदी से मिले। इसलिए उन्होंने पीएम से मिलने के लिए ये रास्ता चुना है।

नजीर शाह ने कहा, "मैं उनसे पीएम मोदी से मिलने के लिए पैदल दिल्ली जा रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं प्रधानमंत्री का ध्यान मैं अपनी ओर आकर्षित करूंगा। प्रधानमंत्री से मिलना मेरा सपना है।"

तो इसलिए मोदी के 'जबरा फैन' हो गए हैं नजीर शाह

तो इसलिए मोदी के 'जबरा फैन' हो गए हैं नजीर शाह

फहीम नजीर शाह ने कहा, 'मैं पिछले 4 सालों से पीएम मोदी का सोशल मीडिया पर लगातार फॉलो कर रहा हूं। उनके भाषण और कार्यों ने मेरे दिल को छू लिया है।'

पीएम मोदी के क्यों हैं फैन, इस सवाल का जवाब देते हुए फहीम नजीर शाह ने कहा, एक समय, जब पीएम मोदी एक रैली में एक भाषण दे रहे थे, अचानक उन्हें 'अजान' (प्रार्थना के लिए मुस्लिम कॉल) की आवाज सुनाई दी, ये सुनकर पीएम मोदी अचानक रुक गए, जिसको देखकर वहां हर कोई हैरान हो गया। मैं भी ये देखकर चकित था। . हमारे प्रधानमंत्री के उस इशारे ने मेरे दिल को छू लिया और मैंने उनका इतना बड़ा फैन बन गया।''

ढाई सालों से PM मोदी से मिलने की कोशिश में लगे हैं नजीर

ढाई सालों से PM मोदी से मिलने की कोशिश में लगे हैं नजीर

फहीम नजीर शाह ने कहा, ''पिछले ढाई सालों से मैंने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए कई प्रयास किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आखिरी कश्मीर दौरे के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने मुझे उनसे मिलने नहीं दिया। मैंने कई बार कोशिश की लेकिन हर बार मैं उनसे मिलने में असफल हो गया।'' फहीम नजीर शाह ने कहा, "इस बार मुझे यकीन है कि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिलेगा।"

'370 हटने के बाद कश्मीर में बदलाव हो रहे हैं'

'370 हटने के बाद कश्मीर में बदलाव हो रहे हैं'

जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने यानी आर्टिकल 370 को खत्म करने और 2019 में एक राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद हुए बदलाव पर नजीर शाह ने कहा, कश्मीर में बदलाव दिखाई दे रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान जम्मू-कश्मीर पर है।

फहीम नजीर शाह ने कहा, "370 हटने के बाद स्थिति में बदलाव आ रहा है, विकास गतिविधियां अच्छी गति से हो रही हैं और केंद्र शासित प्रदेश आगे बढ़ रहा है।"

PM से मिलकर ये बातें करना चाहते हैं नजीर

PM से मिलकर ये बातें करना चाहते हैं नजीर

फहीम नजीर शाह ने कहा कि वह पीएम मोदी से मिलकर शिक्षित और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं पर बात करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी से केंद्र शासित प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर भी चर्चा करना चाहते हैं। बता दें कि 05 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+