राष्ट्रपति भवन के ऑडिटोरियम में केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, पीएम मोदी कर रहे अगुवाई
नई दिल्ली, सितंबर 14: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन ऑडिटोरियम में मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। हालांकि बैठक के एजेंडे की पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों ने कहा कि बैठक में नीतियों और योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के कई मंत्री शामिल हुए हैं। राष्ट्रपति भवन में होने वाली यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इस बैठक में मंत्रियों से सरकार की नीतियों को जनता तक ले जाने की बात कह सकते हैं। इसके साथ ही जूनियन मंत्रियों से नीति निर्माण और मंत्रिस्तरीय कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने के भी निर्देश दे सकते हैं। माना जा रहा है कि मंत्रियों से उनके कामकाज को लेकर भी सवाल-जवाब किए जा सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी मंत्रियों को सरकार की नीतियों को जनता के सामने लाने का निर्देश दे सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी कनिष्ठ मंत्रियों को नीति निर्माण और मंत्री पद के कार्यों में सक्रिय भाग लेने के लिए भी कह सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications