International Women's Day पर पीएम मोदी बोले- बेटी बोझ नहीं बल्कि पूरे परिवार की आन-बान-शान

झूंझनू। 'वेद से विवेकानंद वाले इस देश में वो कौन सी बुराई घर कर गई कि आज हमें अपने ही घर में बेटी बचाने के लिए हाथ-पैर जोड़ने पड़ रहे हैं, बजट से पैसा खर्च करना पड़ रहा है।' यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के झुंझूनू में एक कार्यक्रम के दौरान कही। पीएम मोदी ने कहा कि मैं झुंझुनूं ऐसे ही नहीं आया हूँ, बहुत सोच विचार के साथ आया हूँ। मुझे आप लोगों ने खींच लिया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में जो आप लोगों ने काम किया है उस से मुझे लगा कि चलो झुंझुनूं कि माटी को माथे पर चढ़ाया जाए। पीएम ने कहा कि पुरुषों और महिलाओं के बीच समानता से कोई भी समाज आगे बढ़ता है और समृद्ध होता है। उन्होंने कहा कि मैं सभी से अपील करूंगा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर जन आंदोलन बनाना होगा, हमें एक सामाजिक आंदोलन खड़ा करना पड़ेगा।

International Women's Day पर पीएम मोदी की अपील, कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर जन आंदोलन बनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं हरियाणा को बधाई देता हूं कि पिछले 2 साल में वहां परिस्थितियां बदली हैं और बेटियों की जन्म दर में जो बढ़ोतरी हुई है वो अपने आप में एक नया विश्वास- नई आशा पैदा करती है। उन्होंने कहा कि जब झुंझुनूं की ही एक बेटी फाइटर प्लेन उड़ाती है तो पता चलता है कि बेटियों की ताकत क्या होती है। पीएम मोदी ने कहा कि बेटी बोझ नहीं बल्कि पूरे परिवार की आन-बान-शान हैं। मोदी ने कहा कि मां के पेट में ही बच्ची को मार दिया जाता है, मैं समझता हूं कि इससे बड़ा कोई पाप नहीं होता। मोदी ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष के द्वारा टीकाकरण के काम में तेजी आई है। पीएम ने कहा कि करीब 9 हजार करोड़ रुपये की लागत से पोषण मिशन योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

इससे पहले पीएम मोदी ने आज अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजस्थान के झूंझुनू में 240 बेटियों की माताओं से मुलाकात की। गौरतलब है कि आज बालिका को बचाने और शिक्षित करने की सरकार की पहल को प्रोत्‍साहित करने के लिए प्रधानमंत्री बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के अखिल भारतीय विस्‍तार का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का विस्‍तार कर वर्तमान में देश के 161 जिलों से बढ़ाकर 640 जिलों तक फैलाया जाएगा।

पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम की लाभार्थी माताओं और बालिकाओं से बातचीत की। वे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के अंर्तगत सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को प्रमाण - पत्र भी वितरित किया। मोदी द्वारा झुंझुनू से राष्‍ट्रीय पोषण मिशन (एनएनएम) का भी राष्‍ट्रीय स्‍तर पर शुभारंभ किया गया। उन्होंने एनएनएम - आईसीडीएस सामान्‍य आवेदन सॉफ्टवेयर का भी शुभारंभ किया।

International Women's Day: राजस्थान के झूंझनू पहुंचे पीएम मोदी

इससे पहले पीएम मोदी ने आज महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को नमन किया| प्रधानमंत्री ने कहा कि , " महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को शत्-शत् नमन। हमें हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों पर अत्यंत गर्व है। महिला विकास से आगे बढ़कर आज भारत का मंत्र है- महिलाओं के नेतृत्व में विकास|"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+