भारत ने कार्बन फुटप्रिंट को 30-35 फीसदी कम करने का लक्ष्य रखा है: पीएम मोदी
भारत ने कार्बन फुटप्रिंट को 30-35 फीसदी कम करने का लक्ष्य रखा है: पीएम मोदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय में मोनोक्रिस्टलाइन सोलर फोटो वोल्टाइक पैनल के 45 मेगावाट के उत्पादन संयंत्र ( 45 MW production plant) का ऑनलाइन उद्घाटन किया है। पीएम मोदी इस उद्घाटन कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा, ''आज देश अपने कार्बन फुटप्रिंट को 30-35 प्रतिशत तक कम करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारा प्रयास है कि इस दशक में अपनी ऊर्जा जरूरतों में नेचुरल गैस की हिस्सेदारी को 4 गुणा तक बढ़ाएं।
Recommended Video

पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, आज आप ऐसे समय में इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं, जब महामारी के चलते पूरी दुनिया के उर्जा क्षेत्र में भी बड़े बदलाव हो रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा, जीवन में वही लोग सफल होते हैं, वही लोग कुछ कर दिखाते हैं जिनके जीवन में 'सेंस ऑफ रिस्पांसिबिलिटी' का भाव होता है। विफल वो होते हैं जो 'सेंस ऑफ बर्डन' में जीते है। 'सेंस ऑफ रिस्पांसिबिलिटी' का भाव व्यक्ति के जीवन में 'सेंस ऑफ ओपोर्च्युनिटी' को भी जन्म देता है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, एक ऐसे समय में ग्रेजुएट होना जब दुनिया इतने बड़े संकट से जूझ रही है,ये कोई आसान बात नहीं है। लेकिन आपकी क्षमताएं इन चुनौतियों से कहीं ज्यादा बड़ी हैं। प्रोबलम्स क्या हैं, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण ये है कि आपका मोटिव क्या है, आपकी प्राथमिकता क्या है और आपका प्लान क्या है?
पीएम मोदी ने कहा, ऐसा नहीं है कि सफल व्यक्तियों के पास समस्याएं नहीं होतीं, लेकिन जो चुनौतियों को स्वीकार करता है, उनका मुकाबला करता है, उन्हें हराता है, समस्याओं का समाधान करता है, वो सफल होता है।
पीएम मोदी ने कहा, आज की जो पीढ़ी है, 21वीं सदी का जो युवा है, उसको एक क्लीन स्टेट के साथ आगे बढ़ना होगा। कुछ लोंगों के मन में ये जो पत्थर की लकीर बनी हुई है, कि कुछ बदलेगा नहीं, उस लकीर को क्लीन करना होगा। और क्लीन हार्ट का मतलब साफ नीयत है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''21वीं सदी में दुनिया की आशाएं और अपेक्षाएं भारत से हैं और भारत की आशा और अपेक्षा आपके साथ जुड़ी हैं। हमें तेज गति से चलना ही होगा, आगे बढ़ना ही होगा।''












Click it and Unblock the Notifications