बोले पीएम मोदी- अगले 5 साल में अमेरिकी जनसंख्या के बराबर लोग करेंगे हवाई यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात स्थित वडोदरा में हवाई अड्डे की टर्मिनल बिल्डिंग के उद्घाटन के दौरान महत्वपूर्ण घोषणा की।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात स्थित वडोदरा हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय टर्निमल का उद्घाटन किया। इससे पहले वो शनिवार दोपहर तीन बजे वडोदरा हवाई अड्डे पहुंचे।

इस दौरान एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि इस हवाई अड्डे के निर्माण में पर्यावरण हितों का विशेष ध्यान रखा गया है।
उन्होंने कहा कि हवाई यातायात बढ़ने से समय की बचत और परिवहन में तेजी आती है, पर्यटन बढ़ता है जिससे आर्थिक गतिविधियां गति पकड़ती हैं।
अमेरिकी जनसंख्या के बराबर लोग करेंगे हवाई सफर
मोदी ने कहा कि अगले 5 साल के भीतर अमेरिकी जनसंख्या के बराबर लोग देश में हवाई जहाज से सफर करेंगे।

पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने अलग से ऐविएशन पॉलिसी बनाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश को हाइवे के साथ आईवे की भी जरूरत है।
इस दौरान पीएम ने कहा कि देश की पहली रेलवे यूनिवर्सिटी वडोदरा में बनेगी।
इसके बाद एक अन्य कार्यक्रम में पीएम मोदी ने दस हजार से ज्यादा दिव्यांगों को सहायता किट बांटी।












Click it and Unblock the Notifications