आयुर्वेद भारत की विरासत है, इसके विस्तार में पूरी मानवता की भलाई समाई हुई है: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार को आयुर्वेद दिवस के मौके पर राजस्थान और गुजरात में दो आयुर्वेद संस्थानों का उद्घाटन किया है। इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, आयुर्वेद, भारत की विरासत है जिसके विस्तार में पूरी मानवता की भलाई समाई हुई है। किस भारतीय को खुशी नहीं होगी कि हमारा पारंपरिक ज्ञान, अब अन्य देशों को भी समृद्ध कर रहा है। गर्व की बात है कि WHO ने ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की स्थापना के लिए भारत को चुना है।

Recommended Video

    Ayurveda Day पर PM Modiने किया 2 Ayurveda Institutes का उद्घाटन, जानें बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी
    Institute of Teaching and Research in Ayurveda, Jamnagar, Gujarat, National Institute of Ayurveda, Jaipur, Rajasthan, pm modi, narendra modi, pm modi, prime minister narendra modi, coronavirus, vaccine, covid-19, pm modi on coronavirus, पीएम मोदी, नरेंद्र मोदी, जामनगर, गुजरात, राजस्थान, जयपुर, वैक्सीन, कोरोना वायरस, कोविड-19, कोरोना वायरस पर पीएम मोदी, आयुर्वेद संस्थानों का उद्घाटन

    उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ आज हर चीज इंटीग्रेट हो रही है। स्वास्थ्य भी इससे अलग नहीं है। इसी सोच के साथ देश आज इलाज की अलग-अलग पद्धतियों के इंटीग्रेशन के लिए एक के बाद एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इसी सोच ने आयुष को देश की आरोग्य नीति का अहम हिस्सा बनाया है। देश में अब हमारे पुरातन चिकित्सीय ज्ञान-विज्ञान को 21वीं सदी के आधुनिक विज्ञान से मिली जानकारी के साथ जोड़ा जा रहा है, नई रिसर्च की जा रही है। तीन साल पहले ही हमारे यहां अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान की स्थापना की गई थी।

    प्रधानंमत्री ने कहा, इसी साल संसद के मानसून सत्र में दो ऐतिहासिक आयोग भी बनाए गए हैं - नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन, नेशनल कमीशन फॉर होम्योपैथी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारत की मेडिकल एजुकेशन में इंटीग्रेशन की एप्रोच को प्रोत्साहित किया गया है। आज एक तरफ भारत जहां वैक्सीन की टेस्टिंग कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ कोविड से लड़ने के लिए आयुर्वेदिक रिसर्च पर भी इंटरनेशनल कोलेबोरेशन को तेजी से बढ़ा रहा है। इस समय 100 से ज्यादा स्थानों पर रिसर्च चल रही है।

    म्यांमार चुनाव में जीत हासिल करने पर पीएम मोदी ने Aung San Suu Kyi को दी बधाई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+