दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने किया रक्षा मंत्रालय के नए दफ्तरों का उद्घाटन, ड्रीम प्रोजेक्ट का पहला चरण पूरा

नई दिल्ली, 16 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय के नए दफ्तरों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने ऑफिस के परिसरों का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल बिपिन रावत, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवने भी मौजूद रहे। बता दें कि पीएम मोदी ने दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू में रक्षा कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया है।

PM Narendra Modi inaugurated Defence Offices Complexes in Delhi

रक्षा मंत्रालय के नए ऑफिसों के उद्घाटन से पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (सीडीएस) ने 'पूजा' की। बता दें कि रक्षा मंत्रालय की नई इमारतें केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट सेंट्रल विस्टा का ही हिस्सा हैं। नए कार्यालय कस्तूरबा गांधी मार्ग, सेंट्रल दिल्ली और अफ्रीका एवेन्यू, चाणक्यपुरी में स्थित हैं। अब तक डिफेंस मंत्रालय का मुख्य कार्यालय साउथ ब्लॉक के पास था, जिसकी अन्य ऑफिस अलग-अलग जगह पर थे। इनकों अब सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत दो बिल्डिंग्स में समाहित कर दिया गया है।

Recommended Video

    Central Vista project: PM Modi ने New Defence Office का किया उद्घाटन | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: पंजाब: जनप्रतिनिधि के तौर पर मोदी के 20 साल, BJP चलाएगी 'सेवा और समर्पण’ अभियान, इस तरह हो रही तैयारी

    नए ऑफिस में क्या है नया
    बता दें कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत लुटियन दिल्ली में आने वाले 86 एकड़ के हिस्से को रीडेवेलप किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नए आवास भी बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में कुल 20 हजार रुपए का खर्च आने वाला है। जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के दोनों नए दफ्तरों का निर्माण करने में 775 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं, यहां कुल 7 हजार अधिकारी और कर्मचारी काम कर सकेंगे। इसमें से अफ्रीका एवेन्यू वाला कॉम्पलेक्स 7 मंजिला है, जिसमें सिर्फ रक्षा मंत्रालय के दफ्तर होंगे। रक्षा मंत्रालय के नए ऑफिस में सेना, नौसेना और थल सेना सहित डिफेंस और सशस्त बलों के कई कर्मचारी काम करेंगे। इमारतों की सुरक्षा और निगरानी के लिए एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+