पीएम मोदी ने गुजरात में किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन, बोले- नए भारत की पहचान में नई कड़ी जुड़ी
नई दिल्ली, 16 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। पीएम ने दिल्ली से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ये उद्घाटन किया है। पीएम ने करीब 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन किया है, जिसमें रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाए हैं। दो नई ट्रेनों को भी पीएम ने आज हरी झंडी दिखाई। साथ ही उन्होंने एक्वाटिक्स एंड रोबॉटिक्स गैलरी और गुजरात साइंस सिटी स्थित नेचर पार्क जनता को समर्पित किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, नए भारत की नई पहचान में आज एक और नई कड़ी जुड़ रही है। आज देश का लक्ष्य कंक्रीट का ढांचा खड़ा करना नहीं है बल्कि देश में ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है जिसकी अपनी एक विशेषता है। हमारे शहरों की एक बड़ी आबादी क्वालिटी पब्लिक लाइफ और क्वालिटी पब्लिक स्पेस से वंचित रही है। अब अर्बन डेवलपमेंट की पुरानी सोच को पीछे छोड़कर, देश आगे बढ़ रहा है।
पीएम ने कहा कि 21वीं सदी के भारत की जरूरत, 20वीं सदी के तौर तरीकों से पूरी नहीं हो सकती है। इसलिए रेलवे में नए सिरे से रिफॉर्म की जरूरत है। हमने रेलवे को सिर्फ एक सर्विस के तौर पर नहीं, बल्कि एक एसेट के तौर पर विकसित करने का काम शुरू किया है।आज देशभर में प्रमुख रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। टियर 2 और टियर 3 शहरों के रेलवे स्टेशन भी अब वायफाय सुविधा से लैस हो रहे हैं।ब्रॉड गेज पर माानव रहित क्रॉसिंग को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।
Recommended Video
नरेंद्र मोदी ने कहा कि बच्चे अक्सर अभिभावकों से रोबोट और जानवरों की मांग करते हैं। माता पिता ये सब कहां से लाएंगे। बच्चों को साइंस सिटी में इन्हें देखने का मौका मिलता है। साइंस सिटी में नेचर पार्क बना है। मेरा आग्रह है कि साइंस सिटी में बच्चे, छात्र आए। साइंस सिटी में स्कूलों के टूर हो।
गुजरात में रेल व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज गुजरात की रेल कनेक्टिविटी आधुनिक और ज्यादा सशक्त हुई है। 21वीं सदी के भारत की ज़रूरतों को 20वीं सदी के तरीकों से पूरा नहीं किया जा सकता इसलिए रेलवे में नए सुधार की जरूरत थी। हमने रेलवे को विकसित करने का काम किया। अब रेलवे की पहचान बदलने लगी है। आज भारतीय रेल में सुरक्षा, सुविधा, स्वच्छता और गति बढ़ी है। आने वाले दिनों में जैसे ही डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर शुरू हो जाएंगे उससे ट्रेनों की गति और बढ़ेगी। तेजस और वंदे भारत जैसी ट्रेनें तो ट्रेक पर चलने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications