'DMK को इस बार नकारेगा तमिलनाडु, BJP को मिलेगा आशीर्वाद', तिरुनेलवेली में बोले PM मोदी
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में लोगों का अभिवादन किया। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए डीएमके पर जमकर निशाना साधा।
पीएम ने कहा कि तमिलनाडु, इस बार सिर्फ अपने बच्चों का भविष्य बनाने वालों को नकारेगा। पहले डीएमके नेता अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में पूरी जिंदगी व्यस्त रहते थे। अब मुख्यमंत्री अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में व्यस्त हैं। ये सभी डीएमके वाले अपने बच्चों का भविष्य सेट करने में लगे हैं और तमिलनाडु की जनता का भविष्य अपसेट करने में लगे हैं। बीजेपी तमिलनाडु के बच्चों का भविष्य बनाने की गारंटी लेकर आई है।

तिरुनेलवेली में पीएम ने आगे कहा कि संसद में राम मंदिर पर प्रस्ताव के दौरान डीएमके भाग गई। भारत ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया। कुछ दिन पहले संसद में इसे लेकर एक प्रस्ताव रखा गया था। DMK के सभी सदस्य सदन छोड़कर चले गए।ये व्यवहार दिखाता है कि वे कितने... डीएमके नेता आपके विश्वास का तिरस्कार करते हैं। डीएमके और कांग्रेस देश को विभाजित करने पर तुले हुए हैं। जबकि, बीजेपी हर व्यक्ति को परिवार का सदस्य मानती है।
पीएम मोदी ने डीएमके को घेरा
पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके ऐसी पार्टी है, जो कोई काम नहीं करती बल्कि झूठा श्रेय लेने के लिए आगे रहती है। कौन नहीं जानता कि ये लोग हमारी योजनाओं पर अपना स्टीकर लगाते हैं? अब तो उन्होंने हद कर दी है, उन्होंने तमिलनाडु में इसरो लॉन्च पैड का श्रेय लेने के लिए चीन के स्टिकर चिपका दिए हैं। वे भारत की अंतरिक्ष की प्रगति को देखने के लिए तैयार नहीं हैं और आपके द्वारा भुगतान किए जाने वाले करों से, वे विज्ञापन देते हैं और भारत की एक तस्वीर भी शामिल नहीं करते हैं। वे भारत की अंतरिक्ष सफलता को दुनिया के सामने साझा नहीं करना चाहते थे, उन्होंने हमारे वैज्ञानिकों, हमारे अंतरिक्ष क्षेत्र, आपके कर के पैसे का अपमान किया। अब द्रमुक को दंडित करने का समय आ गया है।
#WATCH | Tamil Nadu: In Tirunelveli, PM Modi says "...Earlier, the DMK leader was busy all his life to make their son the Chief Minister. Now the Chief Minister is busy making his son the Chief Minister. All these DMK people are busy setting up their children and upsetting the… pic.twitter.com/AIA4w9BDsu
— ANI (@ANI) February 28, 2024
'तमिल एक और बदलाव महसूस कर रहे हैं'
पीएम मोदी ने कहा कि एक और बदलाव है, जिसे आज तमिलनाडु के लोग देश के बाहर भी महसूस कर रहे हैं, ये बदलाव है दुनिया में भारत का बढ़ता कद, भारत का बढ़ता सम्मान। जब तमिल समुदाय के लोग उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाए, उनका विश्वास मजबूत हो कि केंद्र सरकार सही काम कर रही है। यह बदलाव देश की स्थिर, विकासशील और मजबूत भाजपा सरकार के कारण ही आया है।












Click it and Unblock the Notifications