दमन को पीएम मोदी ने बताया मिनी इंडिया, कई विकास परियोजनाएं लॉन्च कीं
दमन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दमन पहुंचे हैं, यहां पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं को लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दमन के इतिहास में इससे पहले कभी इतना बड़ा जनसैलाब नहीं आया। दमन की जनसभा ऐतिहासिक है- ऐसा न सिर्फ यहां आने वाले लोगों की संख्या के आधार पर, बल्कि इसलिए भी क्योंकि यहां से विकास परियोजनाएं लॉन्च हो रही हैं। दमन एक प्रकार से लघु भारत बन गया है। हर राज्य से लोग अब दमन में रह रहे हैं। मैंने सुना है दमन में जबरदस्त सफाई अभियान चल रहा है। दमन-दीव विकास के मुख्यधारा से जुड़ें।

दमन के दौरे पर पीएम मोदी ने कई विकास योजनाओं की शुरूआत की। पीएम मोदी ने दमन-दीव में 108 इमरजेंसी सेवा शुरू की। साथ ही अहमदाबाद से दमन-दीव के बीच उड़ान सेवा लॉन्च की। दमन-दीव प्रशासन ने नमामि गंगे के लिए 50 लाख रुपये का फंड दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाएं ई-रिक्शा चलाते दिखेंगी तो सम्मान बढ़ेगा। एलईडी बल्ब लगाने से दमन में 60 करोड़ रुपये की बचत होगी। दमन में मजदूरों के सोने में भी शिफ्ट सिस्टम चलता है। यहां मजदूरों को अच्छा घर देने, खाने की व्यवस्था करने की योजना है।
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि दमन को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए मैं यहां के लोगों और स्थानीय प्रशासन को बधाई देता हूं। यह एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि मछुआरों की मांगें पूरी की जाएंगी। उन्हें लोन दिया जाएगा, इस लोन से मछुआरे आसानी से नए मॉडर्न बोट खरीद सकेंगे। तटों पर समुद्री फर्टिलाइजर योजना की शुरुआत हो।












Click it and Unblock the Notifications