हैदराबाद में प्रधानमंत्री को रिसीव नहीं करेंगे सीएम KCR, चार महीने में दूसरी बार PM मोदी से बनाई दूरी
हैदराबाद, 26 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को तेलंगाना जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी हैदराबाद में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के 20 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे। पीएम जब हैदराबाद पहुंचेंगे तो तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव उनको रिसीव करने नहीं आएंगे। पीएम मोदी के हैदराबाद पहुंचने से पहले ही सीएम केसीआर बेंगलुरू के लिए निकल चुके हैं।
Recommended Video

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर हैदराबाद पहुंचे पीएम मोदी से मुलाकात नहीं करेंगे क्योंकि केसीआर राज्य में नहीं हैं। वो पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा और कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमार स्वामी से मिलने के लिए गुरुवार को बेंगलुरु गए हैं। बताया गया है कि सीएम केसीआर का कर्नाटक जाने का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था।
करीब चार महीने पहले फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद में संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी का अनावरण करने के लिए आए थे, तब भी चंद्रशेखर राव ने उनसे दूरी बनाकर रखी थी। अब एक बार फिर राव ने पीएम से दूरी बनाई है।
भाजपा केसीआर से नाराज
केसीआर के पीएम के रिसीव ना करने को लेकर भाजपा ने उनपर निशाना साधा है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण ने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते केसीआर न्यूनतम शिष्टाचार का पालन भी नहीं रहे हैं। यह दूसरी बार है कि पीएम के दौरे के दौरान केसीआर दूसरे राज्यों का दौरा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications