भारत के सबसे अमीर टेक यूट्यूबर हैं गौरव चौधरी, लग्जरी कारों का है कलेक्शन, कुल संपत्ति 350 करोड़ पार
टेक्निकल गुरुजी के नाम से मशहूर गौरव चौधरी सबसे अमीर भारतीय टेक यूट्यूबर हैं। वह दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टेक्निकल यूट्यूबर्स में से एक हैं। वह टेक्निकल गुरुजी नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिसके 23.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में गौरव चौधरी को तकनीकी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार प्रदान किया। अपनी शानदार जीवनशैली के लिए जाने वाले गौरव चौधरी की कुल संपत्ति कथित तौर पर 360 करोड़ रुपये से अधिक है। आइए जानते हैं टेक्निकल गुरुजी के बारे में कुछ बातें ...

- गौरव चौधरी उर्फ टेक्निकल गुरुजी का जन्म 1991 में राजस्थान के अजमेर में हुआ था।
- 16 साल की उम्र में ही उन्हें कंप्यूटर से कोडिंग शुरू कर दी।
- कोडिंग में उनकी विशेषज्ञता के कारण, उन्होंने डिजिटल एम्पायर की नींव रखी।
- बिट्स पिलानी के दुबई परिसर से माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स में डिग्री हासिल की।
तीन साल लगे सोच को हकीकत का रूप देने में
- गौरव चौधरी ने साल 2012 में एक यूट्यूब चैनल शुरू करने के बारे में सोचा।
- लेकिन, लॉन्च करने में करीब तीन साल का वक्त लग गया।
- टेक्निकल गुरुजी नाम से चैनल की शुरुआत हुई। 2017 तक, चैनल पर 10 मिलियन से अधिक लोग जुड़ गए।
दुबई में करोड़ों का घर और कारें
- चौधरी न सिर्फ यूट्यूब से मोटी रकम कमाते हैं, बल्कि दुबई में बिजनेस भी चलाते हैं।
- इतना ही नहीं, गौरव चौधरी दुबई स्थित 60 करोड़ रुपए की कीमत वाले एक आलीशान घर में रहते हैं।
- चौधरी को कारों से अधिक लगाव है। तभी उनके पास 11 से ज्यादा लग्जरी कारों का कलेक्शन है।
रोल्स रॉयस से लेकर कलेक्शन में लग्जरी कारें
- नीले रंग की रोल्स रॉयस घोस्ट जिसकी बाजार कीमत 8 करोड़ रुपये है।
- मैकलेरन जीटी, जिसकी कीमत 4.75 करोड़ रुपए है।
- रेंज रोवर वोग, कीमत 2.10 करोड़ रुपये है।
- पोर्शे पैनामेरा जीटीएस, कीमत 1.90 करोड़ रुपये है।
- मर्सिडीज बेंज जी-क्लास, कीमत 1.89 करोड़ रुपये है।
- BMW 750Li एक प्रीमियम सेडान कार, कीमत रु. 1.42 करोड़।
- मर्सिडीज बेंज 500ML, कीमत 81.70 लाख।
- ऑडी A6, कीमत 68 लाख रुपये।
- महिंद्रा थार का टॉप मॉडल, कीमत 15.54 लाख रुपये।












Click it and Unblock the Notifications