स्मृति ईरानी ने बताया, आखिर क्यों मार्च 2022 तक गरीबों को मिलेगा मुफ्त राशन

नई दिल्ली, 25 नवंबर। कोरोना के चलते देशभर में केंद्र सरकार की ओर से गरीबों को मुफ्त राशन वितरण की योजना शुरू की गई थी। लेकिन जिस तरह से कोरोना से हालात देश में सुधरने लगे उसके बाद सरकार ने हाल ही में इस योजना को बंद करने का फैसला लिया था। सरकार के इस फैसले का विपक्ष ने भारी विरोध किया था, जिसके बाद आखिरकार सरकार ने इस योजना को अगले साल मार्च माह तक जारी रखने का फैसला लिया है। इस बाबत खुद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जानकारी दी है।

smriti

Recommended Video

      Modi Cabinet Decision: मोदी कैबिनेट ने Garib Kalyan Anna Yojana को 4 महीने बढ़ाया | वनइंडिया हिंदी

      स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसला लिया है कि गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की परियोजना मार्च 2022 तक जारी रहेगी। स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत दुनिया में एकमात्र ऐसा देश है जहां पर 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन उपलबध कराने की योजना चल रही है। स्मृति ईरानी ने यह बयान दिल्ली में आयोजित इफ्की सीएसआर के कॉन्क्लेव में दिया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि हमने यह फैसला दयालुता के चलते नहीं लिया है बल्कि हमारे भीतर जिम्मेदारी का आभास है, जिसकी वजह से मुफ्त राशन योजना को आगे बढ़ाया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को मार्च 2022 तक बढ़ाया गया है जिसके तहत लोगों को 5 किलो अतिरिक्त अनाज प्रति व्यक्ति दिया जाता है। इस योजना का लाभ उन सभी लोगों को मिलता है जोकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आते हैं।

      गौरतलब है कि इस योजना के तहत इस वर्ष मई माह से नवंबर माह तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस बाबत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि यूपी में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह इस योजना को अगले साल होली तक जारी रखेंगे और इसका पूरा व्यय राज्य सरकार वहन करेगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+