PM Gujarat Visit LIVE: सहकार की सबसे बड़ी ताकत भरोसा और सहयोग-PM
नई दिल्ली, 28 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने शनिवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह भी उनके साथ मौजूद रहे। पीएम और गृहमंत्री का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा, क्योंकि इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं। अपने इस दौरे से पीएम पाटीदार समाज को लुभाने की भी कोशिश कर रहे हैं, जिनकी राज्य में आबादी 12 प्रतिशत के करीब है। पढ़ें इस खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

LIVE Feed
भारत विदेश से यूरिया का आयात करता है, जिसमें 50 किलो यूरिया की एक बोरी की कीमत 3,500 रुपये है। लेकिन देश में यूरिया की एक ही बोरी सिर्फ 300 रुपये में किसानों को दी जाती है। हमारी सरकार यूरिया की एक बोरी पर 3,200 रुपये का भार वहन करती है। हमने तमाम मुश्किलों का सामना करने की कोशिश की लेकिन अपने किसानों को परेशान नहीं होने दिया: पीएम
डेयरी सेक्टर के सहकारी मॉडल का उदाहरण हमारे सामने है। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है जिसमें गुजरात की बहुत बड़ी हिस्सेदारी है। बीते सालों में डेयरी सेक्टर तेज़ी से बढ़ भी रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में ज्यादा कंट्रीब्यूट भी कर रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गांधीनगर में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात सहकारिता आंदोलन का आज पूरे देशभर में सफल मॉडल माना जाता है कोई भी क्षेत्र हो गुजरात में सहकारिता की आत्मा को बचाए रखने का काम करा है। देशभर में बहुत कम प्रांत बचे हैं जहां सहकारिता बहुत अच्छे तरीके से चलती हो इसमें हमारा गुजरात एक है।
जब हर नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य होता है तो भेदभाव भी खत्म होता है, भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी नहीं रहती, ना भाई-भतीजावाद रहता है ना जात-पात का भेद रहता है, इसलिए हमारी सरकार मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाने में जी जान से जुटी हुई है: PM मोदी
केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार राष्ट्रीय सेवा के 8 साल पूरे कर रही है। इन वर्षों में हमने गरीब की सेवा, सुशासन और गरीब के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हमने देश के विकास को नई गति दी है: PM
गरीबों की सरकार होती है तो कैसे उसकी सेवा करती है, उन्हें सशक्त करने के लिए काम करती है, ये आज पूरा देश देख रहा है।100 साल के सबसे बड़े संकट काल में भी देश ने ये लगातार अनुभव किया है। महामारी शुरु हुई तो गरीब के सामने खाने-पीने की समस्या हुई, तो हमने देश के अन्न भंडार खोल दिए: PM
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज यहां माटुश्री KDP मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ हुआ। ये अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगा। जब सरकार के प्रयास में जनता का प्रयास जुड़ जाता है तो सेवा करने की हमारी शक्ति भी बढ़ जाती है, राजकोट में बना ये अस्पताल इसका बड़ा उदाहरण है।













Click it and Unblock the Notifications