पीएम मोदी ने Vande Bharat Express ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, कही यह खास बात

PM Narendra Modi flags off Vande Bharat Express: पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिकंदराबाद को विशाखापत्तनम से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 जनवरी 2023 को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया।

PM Narendra Modi flags off Vande Bharat Express

Vande Bharat Express Train: देश को आज (15 जनवरी) को 8वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express train) की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिकंदराबाद को विशाखापत्तनम (Secunderabad-Visakhapatnam) से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है। इस दौरान पीएम मोदी ने बोलते हुए कहा, 'वंदे भारत एक्सप्रेस से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बहुत लाभ होगा।'

पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबंधित करते हुए कहा, 'आज तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को एक भव्य उपहार मिल रहा है। मैं दोनों राज्यों के लोगों को ट्रेन के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं। आज सेना दिवस भी है। अपनी सेना पर देश के हर नागरिक को गर्व है। इस समय पोंगल, माघ बीहू, मकर संक्राति, उत्तरायन का भी उत्साह दिखाई दे रहा है।' पीएम मोदी ने आगे कहा, 'वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच लगने वाला समय भी अब कम हो जाएगा। ये ट्रेन एक तरह से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की साझा संस्कृति और साझा विरासत को जोड़ने वाली है।

पीएम मोदी ने कहा, 'वंदे भारत ट्रेन की एक और विशेषता है। ये ट्रेन नए भारत के संकल्पों और सामर्थ्य का प्रतीक है। ये उस भारत का प्रतीक है जो तेज़ बदलाव के रास्ते पर है। ऐसा भारत जो अपने सपनों और अकाक्षाओं को लेकर अधीर है। ऐसा भारत जो तेजी से चलकर अपने लक्ष्यों तक पहुंचना चाहता है।' इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस का बिना नाम लिए हमला बोला। पीएम ने कहा, '8 साल पहले तक हमने देखा है कि किस प्रकार भारतीय रेल को लेकर निराशा ही देखने सुनने को मिलती थी। सुस्त रफ्तार, गंदगी का अंबार, टिकट बुकिंग से जुड़ी शिकायतें, आए दिन होती दुर्घटनाएं देख कर देश के लोगों ने मान लिया था कि भारतीय रेल में सुधार असंभव है।'

उन्होंने कहा कि जब भी रेलवे में नए इंफ्रास्ट्रक्चर की बातें होती थी तो बजट के अभाव का बहाना बनाया जाता था। नुकसान की बातें होती थी। लेकिन हमने साफ और ईमानदार नीयत से इस चुनौती के समाधान का निर्णय किया। बीते 8 सालों में भारतीय रेलवे के बदलाव के पीछे भी यही मंत्र है।

Recommended Video

    Howrah-New Jalpaiguri Vande Bharat Express की शुरुआत, जानें Route और Fare | वनइंडिया हिंदी *News

    वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बोलते हुए कहा कि PM ने कहा था इस ट्रेन को देश के इंजीनियर, डिजाइनर, टेक्नीशियन बनाएंगे। इस ट्रेन में ध्वनि की मात्रा हवाई जहाज की तुलना में 100 गुणा कम है, ये इंजीनियरों के लिए गर्व की बात है। रेलवे और देश का विकास राजनीति से ऊपर है। जहां भी केंद्र की जरूरत पड़ेगी केंद्र फंड देगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+