'हम सत्ता पर बिठाएंगे और हटाएंगे, मन में ये है तो...', मुसलमानों से PM मोदी ने जो कहा, उसकी दुनियाभर में चर्चा

PM Narendra Modi Interview: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में देश के मुसलमानों को खास संदेश दिया है। पीएम मोदी के इस बयान की हर तरफ चर्चा हो रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम समुदाय से राष्ट्रीय प्रगति में अपनी भूमिका पर विचार करने को कहा है। पीएम मोदी मुस्लिम समुदाय से र्मिक विभाजन का फायदा उठाने के विपक्ष के प्रयासों को लेकर चेताया भी है।

PM Narendra Modi Interview

PM मोदी ने कहा,

''आज मुसलमान समाज पूरी दुनिया में बदल रहा है लेकिन भारत में अभी भी लोग हिन्दू- मुसलमान करते हैं। मैं आज पहली बार मुस्लिम समाज और उनके शिक्षित गुट से यह कह रहा हूं, कृपया आत्ममंथन कीजिए। देश आगे बढ़ रहा है, लेकिन आपके समाज को ऐसा क्यों लगता है कि कुछ कमी है? कांग्रेस काल में आपको सरकारी योजनाओं का लाभ क्यों नहीं मिला? इस पर विचार करें कि क्या आपने उस अवधि के दौरान कठिनाइयों का अनुभव किया था? इतनी दुर्दशा का कारण क्या है। आपके मन में जो है कि हम ही सत्ता पर बैठाएंगे और हटाएंगे? इसमें आप अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।''

PM मोदी बोले- मुस्लिम समाज बच्चों के भविष्य के बारे में सोचें

PM मोदी ने कहा, ''मैं मुस्लिम समाज से गुजारिश करता हूं कि वे अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचें और अपने भविष्य के बारे में भी सोचें। मैं नहीं चाहता कि कोई भी समुदाय बंधुआ मजदूर की जिंदगी जिए क्योंकि कोई डर का माहौल पैदा कर रहा है।''

PM मोदी ने कहा- योग को भी एंटी मुस्लिम बना दिया गया है

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,

''मुसलमान समाज दुनिया में बदल रहा है। आज मैं जहां भी जाता हूं तो मुझे सम्मान मिलता है, भारत को मान मिलता है। लेकिन हमारे यहां विरोध हो रहा है। सऊदी अरब में योगा ऑफिशियल विषय है। अगर मैं भी ऐसा करूं तो, चला दूं तो लोग कहते हैं ये एंटी मुस्लिम चला रहा है। योग को भी एंटी मुस्लिम बना दिया गया है। मैं गल्फ देशों में जाता हूं। वहां लोग मेरे साथ लंच और डिनर में मुझसे योग की बात करते हैं। पूछते हैं कि इसकी ट्रेनिंग लेने के लिए क्या करना होगा। कई रईस विदेशी भारत में योग सीखने आते हैं। एक-दो महीने यहीं रहते हैं। लेकिन अपने यहां इसमें हिन्दू मुसलमान होता है।''

पीएम मोदी की ये टिप्पणियां तब आई हैं, जब भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस चुनावी लाभ के लिए हिंदू-मुस्लिम विभाजन पैदा करने का प्रयास करके आग से खेल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+