उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, पीएम मोदी और अमित शाह ने किया मतदान
देश में उपराष्ट्रपति चुनाव का मतदान जारी है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मतदान किया। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले मतदान किया। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ है, जो शाम के 5 बजे तक चलेगा।
नई दिल्ली, 06 अगस्त : देश में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मतदान किया। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले अपना वोट डाला। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ है, जो शाम के 5 बजे तक चलेगा। लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, मनोनीत सदस्यों सहित, उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करेंगे। विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का उम्मीदवार जगदीप धनखड़ चुनावी मैदान में हैं।
Recommended Video

आज ही होगी वोटों की गिनती
बता दें कि वोटों की गिनती आज ही होगी और देश के अगले उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त होगा। जनता दल (यूनाइटेड), वाईएसआरसीपी, बसपा, अन्नाद्रमुक और शिवसेना ने धनखड़ को अपना समर्थन दिया है।

18 को किया था नामांकन पत्र दाखिल
18 जुलाई को धनखड़ ने संसद भवन में रिटर्निंग ऑफिसर और महासचिव, लोकसभा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। धनखड़ ने नामांकन दाखिल करने के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे।

राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य करेंगे मतदान
भारत के उपराष्ट्रपति, जो देश में दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है, का चुनाव एक निर्वाचक मंडल के माध्यम से किया जाता है जिसमें राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य होते हैं। पेशे से वकील धनखड़ 1989 में राजनीति में शामिल हुए। वह जुलाई 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने और तब से ममता बनर्जी सरकार के साथ अपने अशांत संबंधों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

टीडीपी ने धनखड़ को दिया समर्थन
उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने बुधवार को आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने की घोषणा की। इससे पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने धनखड़ के लिए अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की।

इन दलों ने किया मार्गरेट अल्वा का समर्थन
आम आदमी पार्टी (आप), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने अल्वा को अपना समर्थन दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि वह चुनाव में भाग नहीं ले रही है।
यह भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए जगदीप धनखड़ और मार्गरेट अल्वा के बीच मुकाबला, जानें क्या है वोटों का समीकरण?












Click it and Unblock the Notifications