उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए जगदीप धनखड़ और मार्गरेट अल्वा के बीच मुकाबला, जानें क्या है वोटों का समीकरण?
नई दिल्ली, 6 अगस्त: देश को नए उपराष्ट्रपति मिलने वाले हैं, जिसके लिए आज संसद भवन में मतदान जारी है। सुबह 10 बजे से शुरू मतदान शाम को 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी। इस चुनाव में एनडीए ने बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उतारा है, जबकि उनके खिलाफ विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा मैदान में हैं। आइए जानते हैं इस चुनाव में वोटों का समीकरण-
Recommended Video

मतदाताओं की संख्या 780
उपराष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य ही वोट देते हैं। लोकसभा में 543 और राज्यसभा में 245 सदस्य होते हैं, लेकिन अभी 8 सीटें खाली पड़ी हैं। ऐसे में मतदाताओं की संख्या 780 है। वहीं जगदीप धनखड़ के नाम का ऐलान होने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने कहा था कि वो इस चुनाव में शामिल नहीं होगी। मौजूद वक्त में उसके 36 सांसद हैं, ऐसे में 744 सांसदों के मतदान की उम्मीद है।

कई गैर एनडीए दलों का समर्थन मिला
एनडीए के सहयोगी दलों की बात करें तो धनखड़ को 527 वोट मिल सकते हैं, जबकि जीतने के लिए उन्हें 372 वोट से ज्यादा चाहिए। ऐसे में धनखड़ को मिलने वाला वोट प्रतिशत 70 फीसदी के आसपास रहेगा, जो एम वेंकैया नायडू को मिले मतों से दो प्रतिशत ज्यादा है। वैसे एनडीए के अभी 441 सांसद हैं, लेकिन धनखड़ को कई अन्य गैर-एनडीए दलों का भी समर्थन प्राप्त है। जिसमें नवीन पटनायक की बीजू जनता दल, जगनमोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस, मायावती की बहुजन समाज पार्टी, चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी, अकाली दल और शिवसेना का एकनाथ शिंदे गुट शामिल है। इन दलों के पास कुल मिलाकर 81 सांसद हैं।

अल्वा को 26 प्रतिशत वोट की उम्मीद
वहीं मार्गरेट अल्वा को 26 फीसदी वोट (करीब 200) की उम्मीद है। उन्हें कांग्रेस, एमके स्टालिन की डीएमके, लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और वाम दलों का समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा, तेलंगाना राष्ट्र समिति, आम आदमी पार्टी और शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नौ सांसद अल्वा का समर्थन कर रहे हैं। पिछले चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को 32 फीसदी वोट मिले थे।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications