PM मोदी ने चुनावी हलफनामे में बताया मोबाइल नंबर-ईमेल आईडी, जानिए 5 साल में कितनी बढ़ी कमाई?
PM Narendra Modi Filed Nomination: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (14 मई) को वाराणसी से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान चार प्रस्तावक और सीएम योगी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के करीब आधा दर्जन मुख्यमंत्रियों, भाजपा अध्यक्ष, कई केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए के विभिन्न घटक दलों के नेताओं की मौजूदगी में पर्चा भरा।
अपने चुनावी हलफनामे में पीएम मोदी ने कई जानकारी साझा की है, जिसमें उन्होंने अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का खुलासा किया है। साथ ही एफिडेविट में संपत्ति की भी ब्योरा दिया है।

फोन नंबर और ईमेल आईडी का खुलासा
पीएम मोदी ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति के अलावा मोबाइल फोन नंबर और ईमेल संपर्क का भी खुलासा किया है। पीएम मोदी के हलफनामे में लिखा है, "मेरा संपर्क टेलीफोन नंबर 8980809224 है, और मेरी ई-मेल आईडी [email protected] है।"
जानिए कितनी है पीए मोदी की संपत्ति
पीएम ने यह भी घोषणा की है कि उनके पास कुल 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। जिसमें चल और अचल संपत्ति शामिल है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में दो करोड़ 89 लाख 45 हजार 598 रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) शामिल है। उनके हाथ में कुल नकदी 52,920 रुपए हैं और गांधीनगर और वाराणसी में उनके दो बैंक खातों में 80,304 रुपए जमा हैं।
इसके अलावा पीएम मोदी ने घोषणा की कि उनकी कर योग्य आय वित्त वर्ष 2018-19 में 11 लाख रुपए से दोगुनी होकर 2022-23 में 23.5 लाख रुपये हो गई है। वहीं वित्तीय वर्ष में उनका अनुमानित आयकर रिटर्न तीन लाख 33 हजार 179 रुपए है।
पिछले 5 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इनकम
- 2018-19 में 11,14,230 रुपए
- 2019-20 में 17,20,760 रुपए
- 2020-21 में 17,07,930 रुपए
- 2021-22 में 15,41,870 रुपए
- 2022-23 में 23,56,080 रुपए
बता दें कि वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होना है, जिसमें कांग्रेस ने अजय राय को और बसपा ने इस सीट से अतहर जमाल लारी को उम्मीदवार बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications