राज्यसभा से रिटायर हुए 40 सांसद, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Recommended Video

    Rajya Sabha MP के Farewell पर बोले PM Modi, कमी खलेगी, तंज भी कसा | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। आज 40 सासंदों का राज्यसभा से कार्यकाल पूरा हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके लिए सदन में विदाई भाषण दिया हैं। अपना कार्यकाल पूरा करके जा रहे सांसदों को प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि आप भले ही यह संसद छोड़कर अब जा रहे हैं, लेकिन इस सदन और पीएम कार्यालय के दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले हैं। विदाई भाषण में पीएम मोदी ने सांसदों कहा, 'अगर देश के विकास के लिए कुछ सुझाव देने चाहते हैं तो मेरे पास कभी भी आ सकते हैं, मैं आपके सुझावों पर विचार करूंगा, मुझे अच्छा लगेगा'।

    सासंदों रिटायरमेंट पर पीएम मोदी का विदाई भाषण


    पीएम मोदी ने कहा कि कि वरिष्ठ सदन का अपना एक महत्व होता है और सभी ने अपनी उस भूमिका को निभाया है। उन्होंने कहा कि देश के लिए हर सांसद का योगदान है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में बार-बार कहा कि अगर आप कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम कर जाते तो अच्छा होता, लेकिन इस सदन का ही कारण रहा होगा कि वंचित रह गए।

    तीन तलाक का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा आने वाले टाइम में इसकी भूमिका अहम होने वाली है, लेकिन इसमें शामिल होने के लिए वंचित हो गए। पीएम ने कहा कि इसका मलाल जरूर रहेगा, मगर अच्छा होता कि हम सारी चीजें आपकी उपस्थिति में ही कर पाते।

    भारत रत्न सचिन तेंदुलकर भी विदाई लेने वाले सांसदों की लिस्ट में शामिल हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दिलीप जी और सचिन जी का लाभ आने वाले दिनों में हमें लाभ नहीं मिल सकेगा, इन दोनों पर भारत को गर्व है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+