Pongal: पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी पोंगल की शुभकामनाएं, तमिल संस्कृति को लेकर कही ये बात

Pongal: पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी पोंगल की शुभकामनाएं, तमिल संस्कृति को लेकर कही ये बात

PM Narendra Modi Pongal wishes: आज 14 जनवरी को दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक पोंगल है। पोंगल का त्योहार 14 जनवरी से 17 जनवरी तक चलेगा। इस त्योहार को नए साल के रूप में भी मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को पोंगल की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा है, ''सभी को पोंगल की बधाई, खासकर मेरी तमिल बहनों और भाइयों को। यह विशेष त्योहार तमिल संस्कृति का सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है। हमें इस पर्व पर अच्छे स्वास्थ्य और सफलता का आशीर्वाद मिले। यह त्योहार हमें प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करता है।''

Narendra Modi

Recommended Video

    Makar Sankranti 2021: PM Narendra Modi ने दी देशवासियों को बधाई | वनइंडिया हिंदी

    पीएम मोदी ने इसके अलावा आज के दिन देशवासियों को मकर संक्रांति की भी शुभकामनाएं दी हैं। (Makar Sankranti On Makar Sankranti ) पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ''देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें।'' पीएम मोदी ने इसके साथ ही बिहू की भी बधाई दी है।

    तमिलनाडु में पोंगल के मौके पर जलीकट्टू की भी शुरुआत हो गई है। कोरोना गाइडलाइन के तहत मदुरै में इसका आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा निर्देश है कि इसमें इस बार 150 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे। इसके अलावा सभी के पास कोरोना जांच की रिपोर्ट होनी चाहिए। इसके अलावा दर्शकों की संख्या भी 50 प्रतिशत ही रखने को कहा गया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी आज (14 जनवरी) को तमिलनाडु के मदुरै में सभी के साथ पोंगल मनाने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। वहीं तमिलनाडु में आज संघ प्रमुख मोहन भागवत भी पोंगल मनाने के लिए पहुंचे हैं। मोहन भागवत ने यहां चेन्नई के श्री कादुम्बडी मंदिर में पूजा की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+