सीएम भगवंत मान को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

Bhagwant Mann Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर कहा, "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।"

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर लिखा, "पंजाब के मुख्यमंत्री और मेरे छोटे भाई भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वाहेगुरु आपको हमेशा खुश और स्वस्थ रखें और पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए और शक्ति दें।"

Narendra Modi

CM मान आज 51 साल के हो गए है। उनका जन्म पंजाब के संगरूर जिले शीमा मंडी के करीब सतोज गांव में 17 अक्टूबर 1973 में हुआ था। उनके पिता महिंदर सिंह पंजाब के सरकारी स्कूल में शिक्षक थे मां हरपाल कौर गृहिणी थीं। स्नातक की पढ़ाई के बाद भगवंत मान कॉमेडी की दुनिया में आ गए।

कॉमेडी की दुनिया में छा जाने के बाद उन्होंने सियासत की दुनिया में कदम रखा। साल 2011 में मान ने मनप्रीत बादल की पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब से अपने राजनीतिक करियर का शुरूआत की थी। 2014 में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और लोकसभा का चुनाव लड़ा। और वे पहली बार सांसद बने। भगवंत मान की गिनती आप के अंदर उन लोगों में होती है, जो अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी हैं। पंजाब के मुखिया बनने से पूर्व वे दो टर्म संगरूर लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+