अनंत कुमार के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जाहिर किया, पत्नी से फोन पर की बात
Recommended Video

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जाहिर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक-एक करके तीन ट्वीट किए हैं, जिसमे उन्होंने अनंत कुमार के निधन पर शोक जाहिर करते हुए लिखा कि मेरे अमूल्य साथी और दोस्त अनंत कुमार के निधन पर मैं काफी दुखी हूं। वह जबरदस्त नेता था, जिन्होंने काफी युवावस्था में राजनीति में कदम रखा था और लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन लगा दिया। लोगों की सेवा का उनमे अलग ही जुनून था, उन्हें उनके अच्छे कामों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

जबरदस्त प्रशासक
पीएम ने लिखा कि अनंत कुमार एक जबरदस्त प्रशासक थे, जिन्होंने कई मंत्रालयों का जिम्माद संभाला था, वह भारतीय जनता पार्टी के लिए अमूल्य रत्न थे। उन्होंने पार्टी को कर्नाटक, मुख्य रूप से बेंगलूरू और आसपास के इलाकों में मजबूत करने के लिए खास भूमिका निभाई थी। वह अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे। पीएम ने अनंत कुमार के निधन के बाद उनके परिवार के लोगों से भी बात की और उनके प्रति संवेदना जाहिर की।
पत्नी से की बात
प्रधानमंत्री मोदी ने अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी से फोन पर बात करके संवेदना जाहिर की है। पीएम ने लिखा कि मैंने डॉक्टर तेजस्विनी जी अनंत कुमार के निधन के बाद बात की और संवेदना जाहिर की है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना पूरे परिवार, दोस्तों और समर्थकों के साथ है, ओम शांति। आपको बता दें कि अनंत कुमार अनंत कुमार को रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का जिम्मा मई 2014 में दिया गया था, जबकि जुलाई 2016 में उन्हें संसदीय कार्यमंत्री का जिम्मा सौंपा गया था।
बेंगलुरू थी कर्मस्थली
वर्ष 1996 तक अनंत कुमार बेंगलुरू दक्षिण लोकसभा सीट से सांसद थे। उनका जन्म 22 जुलाई 1959 में बेंगलुरू में हुआ था और उन्होंने केएस आर्ट्स कॉलेज से बीए की पढ़ाई की थी। जिसके बाद उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई कर्नाटक विश्वविद्यालय के जेएसएस लॉ कॉलेज से पूरी की थी। अनंत कुमार की दो बेटिंया हैं, जिनका नाम ऐश्वर्या और विजेता है, जबकि उनकी पत्नी का नाम तेजस्विनी है।
इसे भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बेंगलुरू में निधन, नेशनल कॉलेज में रखा जाएगा पार्थिव शरीर












Click it and Unblock the Notifications