नौरेशा में जवानों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र कर दिलाई शौर्य की याद
नौरेशा में जवानों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र कर दिलाई शौर्य की याद
नई दिल्ली, 04 नवंबर: दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 04 नवंबर को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले पहुंचे। राजौरी के नौशेरा में पीएम मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। साथ ही फॉरवर्ड पोस्ट का दौरा भी करेंगे। आपको बता दें कि 2014 में जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभावी है, वो जवानों संग ही दिवाली का पर्व मनाते हैं। इस बार पीएम की दिवाली नौशेरा सेक्टर में होगी।
Recommended Video

आजादी के बाद दुश्मनों ने इस पर कब्जा जमाने की कोशिश की। मुझे खुशी है कि नौशेरा के जांबाजों के शौर्य के चलते सभी साजिशें धरी की धरी रह गईं। भारतीय सेना की ताकत दुश्मन को पता है। मैं देश की रक्षा करने वाले जवानों को प्रणाम करता हूं। इस दौरान पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र कर शौर्य की याद दिलाई। पीएम ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक में यहां की ब्रिगेड ने जो भूमिका निभाई, वह हर देशवासी को गर्व से भर देता है। मैंने उस दिन तय किया था कि सभी लोग सूर्यास्त से पहले लौट आएं।
कहा कि मैं उस दिन फोन पर ही लगा था और मेरे जवान उस दिन लौटकर सही सलामत आ गए। यहां अशांति फैलाने के कई प्रयास होते हैं और हो रहे हैं, लेकिन हर बार आतंकवाद को मुहंतोड़ जवाब मिलता है। मैं मानता हूं कि यह अपने आप में बड़ी प्रेरणा है। पांडवों ने अज्ञातवास के समय अपना कुछ समय इसी क्षेत्र में व्यतीत किया था। मैं यहां आकर अपने आप को आपकी ऊर्जा से जुड़ा महसूस कर रहा हूं।
जवानों को संबंधित करते हुए पीएम ने कहा कि रक्षा बजट का करीब 65% खर्च देश के अंदर ही खरीद पर खर्च हो रहा है। आज देश के अंदर अर्जुन टैंक बन रहे हैं, तेजस जैसे एयरक्राफ्ट भी देश के अंदर बन रहे हैं। विजयदशमी के दिन 7 'डिफेंस कंपनियों' को राष्ट्र को समर्पित किया गया। कहा कि आज हमें बदलती दुनिया, युद्ध के बदलते स्वरूप के साथ ही अपनी सैन्य शक्ति को भी बढ़ाना है। उसे नई ताक़त के साथ ढालना भी है। हमें अपनी तैयारियों को दुनिया में हो रहे तेज परिवर्तन के अनुकूल ही ढालना है।
पीएम ने कहा कि आपके लिए सेना में आना एक नौकरी नहीं है। पहली तारीख को तनख्वाह आएगी, इसके लिए नहीं आए हैं आप। आपके लिए सेना में आना एक साधना है, जैसे कभी ऋषि-मुनि साधना करते थे, मैं आपके दिल के अंदर उस साधक का रूप देख रहा हूं। आप मां भारती की साधना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौशेरा में पूर्व सैनिकों से मुलाक़ात कर उनका सम्मान किया। इस दौरान सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर दिवाली भी मनाई।












Click it and Unblock the Notifications