जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए जर्मनी रवाना हुए पीएम मोदी, 28 जून को जाएंगे यूएई
नई दिल्ली, जून 26। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 के 48वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जर्मनी रवाना हो गए हैं। देर रात पीएम मोदी दिल्ली एयरपोर्ट से जर्मनी के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी को रवाना करने के लिए वायुसेना के अधिकारी एयरपोर्ट पर उपस्थित थे। आपको बता दें कि पीएम मोदी दो दिन तक जर्मनी में रहेंगे, जहां वो दोनों दिन शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई के लिए रवाना होंगे, जहां वो यूएई के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे। आपको बता दें कि शेख खलीफा का निधन पिछले महीने की 13 तारीख को हुआ था।

Recommended Video
जर्मन चांसलर से मिलेंगे पीएम मोदी
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी-यूएई की अपनी यात्रा से पहले पीएम मोदी ने कहा कि शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके अलावा जर्मनी के म्यूनिख में एक कम्यूनिटी प्रोग्राम में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत भी करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री जर्मन प्रेसीडेंसी के तहत G-7 शिखर सम्मेलन के लिए जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के निमंत्रण पर उनके आवास का भी दौरा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications