पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित की देश में बनी पहली परमाणु सबमरीन INS कलवरी

Recommended Video

    INS Kalvari Navy में शामिल, Scorpene-class Submarine की ये हैं खासियतें | वनइंडिया हिन्दी
    कलवरी

    मुंबई। स्कॉर्पियन श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस कलवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र को समर्पित कर दिया। वेस्टर्न नेवी कमांड में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी की मौजूदगी में इस पनडुब्बी को नौसेना में शामिल किया गया। आईएनएस कलवरी के भारतीय नौसेना में शामिल होने से भारत का हिंदमहासागर में दबदवा और बढ़ जाएगा। यह पनडुब्बी न केवल नौसेना की ताकत को एक अलग सिरे से परिभाषित करेगी बल्कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम के लिए भी एक मील का पत्थर मानी जा रही है।

    कलवरी क्लास की 6 पनडुब्बी मुंबई के मझगांव डॉक में बन रही हैं

    कलवरी क्लास की 6 पनडुब्बी मुंबई के मझगांव डॉक में बन रही हैं

    दरअसल यह देश में बनी पहली परमाणु पनडुब्बी है जो भारतीय नौसेना में शामिल की गई है। P-75 प्रोजेक्ट के तहत मुंबई के मझगांव डॉक लीमिटेड में बनी कलवरी क्लास की पहली पनडुब्बी आईएनएस कलावरी है। कलवरी क्लास की 6 पनडुब्बी मुंबई के मझगांव डॉक में एक साथ बन रही हैं और मेक इन इंडिया के तहत इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जा रहा है।

    भारत की पहली पनडुब्बी के कमांडिंग अफसर 92 वर्षीय कमांडर केएस. सुब्रमण्यम भी शामिल हुए

    भारत की पहली पनडुब्बी के कमांडिंग अफसर 92 वर्षीय कमांडर केएस. सुब्रमण्यम भी शामिल हुए

    मालूम हो कि हाल ही में 8 दिसंबर को भारतीय नेवी की सबमरीन टुकड़ी ने सिल्वर जुबली मनाई थी और यह 17 साल बाद है जब भारतीय नेवी को उसकी पारंपरिक पनडुब्बी शामिल की गई है। इस कार्यक्रम की खास बात ये है कि इस आयोजन में भारत की पहली पनडुब्बी के कमांडिंग अफसर 92 वर्षीय कमांडर केएस. सुब्रमण्यम भी शामिल हुए।

    मुख्य बातें:

    मुख्य बातें:

    1- आईएनएस कलवरी में पिछली डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों की तुलना में बेहतर छुपने वाली प्रौद्योगिकी है।

    2-इस पनडुब्बी के माध्यम से टारपीडो के साथ एक हमले शुरू किए जा सकते है।
    3- यह उष्णकटिबंधीय समेत सभी सेटिंग्स में काम कर सकती हैं।
    4- माइन बिछाने, क्षेत्र निगरानी, खुफिया जानकारी और युद्ध गतिविधियों सहित इस गुप्तता वाली पनडुब्बी के माध्यम से कई रक्षा गतिविधियों का संचालन किया जा सकता है।
    5-इस पनडुब्बी के माध्यम से पानी की सतह पर या नीचे की सतह से एंटी शिप मिसाइल लॉन्च की जा सकती है, कलवारी को विशेष इस्पात से बनाया गया है । जिससे ये उच्च तीव्रता के हाइड्रोस्टाटिक बल का सामना कर सकती है और महासागरों में गहराई से गोता लगा सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+