पीएम मोदी ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स का किया उद्घाटन, जानिए इसके फायदे
पीएम मोदी ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स का किया उद्घाटन, जानिए इसके फायदे
PM Narendra Modi dedicates 75 Digital Banking Units: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (16 अक्टूबर) को 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को समर्पित कीं। इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''भारत के सामान मानव के जीवन को आसान बनाने के लिए जो अभियान चल रहा है, डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स उस दिशा में एक और बड़ा कदम है। ये एक ऐसी विशेष बैंकिंग व्यवस्था है जो कम से कम इंफ्रास्ट्रक्चर में अधिक से अधिक सेवा देने का काम करेगा।''
Recommended Video

पीएम मोदी ने कहा- अब सबकुछ आसान और ऑनलाइन हो जाएगा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''ये सेवाएं पहले से कहीं ज्यादा आसान होंगी। इनमें सुविधा होगी और एक मजबूत डिजिटल बैंकिंग की सुरक्षा भी होगी। गांव और छोटे शहर में जब कोई डिजिटल बैंकिंग यूनिट की सेवाएं लेगा तो उसके लिए पैसे भेजन से लेकर लोन लेने तक सबकुछ आसान और ऑनलाइन हो जाएगा।''
-पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''हमने बैंकिग सेवाओं को दूर-सुदूर में घर-घर तक पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज भारत के 99% से ज्यादा गांवों में पांच किमी के अंदर कोई न कोई बैंक ब्रांच, बैकिंग आउटलेट या बैंकिंग मित्र मौजूद है।''
The 75 Digital Banking Units will further financial inclusion & enhance banking experience for citizens. https://t.co/gL4lEE6b7d
— Narendra Modi (@narendramodi) October 16, 2022
-पीएम मोदी ने कहा, ''भाजपा सरकार ने दो चीजों पर एक साथ काम किया है। बैंकिग व्यवस्था को सुधारना, मजबूत करना, पारदर्शिता लाना। और दूसरा, वित्तीय समावेशन करना।
- पीएम मोदी ने कहा, आज देश में हर एक लाख वयस्क आबादी पर जितनी बैंक शाखाएं मौजूद हैं, वो जर्मनी, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों से भी ज्यादा है। हम सामान्य मानवी के जीवन स्तर को बदलने का संकल्प लेकर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
-पीएम मोदी ने कहा, यूपीआई अपने तरह की दुनिया की पहली टेक्नोलॉजी है, लेकिन भारत में आप इसे शहर से लेकर गांव तक शोरूम हो या सब्जी का ठेला हर जगह यूपीआई देख सकते हैं।
डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स के फायदे
डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (डीबीयू) एक स्पेशलाइज्ड फिक्स्ड पॉइंट बिजनेस यूनिट है। ये एक हब है, जहां डिजिटल बैंकिंग की सारी सुविधाएं आपको मिलेंगी। ये एक सेल्फ सर्विस, पेपरलेस सिस्टम है। इसमें किसी भी वक्त आप सारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications