आईएनएस विक्रमादित्य के साथ ही पीएम मोदी ने रचा एक इतिहास
कोच्चि। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरब सागर में जारी ज्वाइंट कमांडर्स कांफ्रेंस की अध्यक्षता की। पहली बार किसी वॉरशिप पर आयोजित कमांडर्स की कांफ्रेंस की अध्यक्षता कर पीएम मोदी ने भी एक इतिहास रच दिया। यह कांफ्रेंस इंडियन नेवी के एडवांस्ड एयरक्राफ्ट कैरियर वॉरशिप आईएनएस विक्रमादित्य पर आयोजित हुई थी।

पीएम मोदी के साथ रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी यहां पर मौजूद थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने बैठक को संबोधित किया और सेनाओं की ओर से हुई मांगों की समीक्षा भी की। पीएम मोदी की यह पहली केरल यात्रा है।
14 जून 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही आईएनएस विक्रमादित्य को इंडियन नेवी को सौंपा था। आईएनएस विक्रमादित्य एक एयरक्राफ्ट कैरियर है और इंडियन नेवी में सबसे नया वॉरशिप है।
रक्षा सूत्रों की ओर से भी इस बात की पुष्टि की गई है। इस कांफ्रेंस को पहले अक्टूबर में होना था लेकिन बिहार चुनावों की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications