#PresidentTrump: पीएम मोदी ने दी ट्रंप को राष्‍ट्रपति बनने की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्‍ड ट्रंप को दी अमेरिका का नया राष्‍ट्रपति बनने की शुभकामनाएं।

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को चुनाव जीतने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्रंप को न सिर्फ बधाई दी बल्कि उम्‍मीद जताई कि ट्रंप के नेतृत्‍व में भारत और अमेरिका साथ मिलकर काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे।

donald-trump-new-president-us.jpg

पीएम ने लिया ट्विटर का सहारा

पीएम मोदी ने ट्विटर के जरिए ट्रंप को बधाई दी। उन्‍होंने लिखा, 'आपको अमेरिका का 45वां राष्‍ट्रपति बनने पर बधाई।' मोदी ने ट्रंप की अपने कैंपेन में भारत का खास जिक्र करने और भारत के साथ एक अलग तरह का रिश्‍ता रखने की सराहना की।

ट्रंप का आया था एक वीडियो

तीन ट्वीट्स पीएम मोदी ने किए और आखिरी ट्वीट में उम्‍मीद जताई कि ट्रंप के साथ मिलकर भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने की दिशा में काम करेंगे।

आपको बता दें कि ट्रंप ने अपने एक वीडियो में भारत और हिंदुओ की तारीफ की थी। इसके अलावा उनका एक 29 सेकेंड का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह 'अबकी बार ट्रंप सरकार,' कहते हुए नजर आ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+