सांसद Agatha Sangma ने की शादी, पीएम मोदी ने दी बधाई, कही-ये इमोशनल बात

नई दिल्ली। लोकसभा के पूर्व स्पीकर दिवंगत पीए संगमा की बेटी अगाथा संगमा गुरुवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गई हैं, लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पी. ए. संगमा की बेटी अगाथा संगमा ने पैट्रिक मराक से विवाह किया है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर पूर्व केंद्रीय मंत्री अगाथा संगमा को शादी की बधाई दी है और बहुत ही टचिंग बात कही है।

पीए संगमा की बेटी के लिए PM Modi ने कही ऐसी बात

पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि अगाथा संगमा और पैट्रिक मराक को बधाई, नवदंपत्ति को शुभकामनाएं, इस खुशी और खास अवसर पर आपके परिवार को भी बधाई, मेरे दोस्त और दिवंगत पी. ए. संगमा अगर आज होते तो इस विवाह से बेहद खुश होते।

पीएम ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के ट्वीट को किया Re-Tweet

पीएम मोदी ने अगाथा संगमा के भाई और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के ट्वीट को भी रिट्वीट किया है, इस ट्वीट में कॉनराड संगमा ने अगाथा संगमा और पैट्रिक मराक को बधाई दी है, गौरतलब है कि अगाथा संगमा नेशनल पीपुल्स पार्टी से मेघालय के तुरा लोकसभा सीट से सांसद हैं, जबकि उनके पति पैट्रिक रोंगमा शिलांग में नॉर्थ इस्टर्न इंदिरा गांधी रिजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एवं मेडिकर साइंसेज में काम करते हैं।

खास बातें

खास बातें

अगाथा संगमा का जन्‍म 24 जुलाई 1980 को हुआ, अगाथा का जन्‍म दिल्‍ली में जबकि उनका पालन-पोषण पश्चिमी गारो हिल्‍स, मेघालय में हुआ, मनमोहन सिंह कैबिनेट में अगाथा संगमा सबसे कम उम्र की राज्‍य मंत्री रही हैं, अगाथा के पिता पीए संगमा ने देश के 14वें राष्‍ट्रपति का चुनाव लड़ा और प्रणब मुखर्जी से हार गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+