पीएम मोदी के ट्वीट पर स्मृति ने कहा, 'अमेठी तैयार, फिर एक बार मोदी सरकार'
Recommended Video

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आज जन्मदिन है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा 'स्मृति ईरानी जी को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने बीजेपी को मजबूत करने और सरकार के प्रमुख क्षेत्रों के कामकाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं अमेठी में आगामी चुनाव के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।'

पीएम मोदी की ओर से बधाई संदेश मिलने के बाद स्मृति ईरानी ने भी जवाब दिया। स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी के ट्टीव को रिट्वीट करते हुए लिखा आपका बहुत आभार सर, अमेठी है तैयार। इसके साथ ईरानी ने फिर हैश टैग के साथ लिखा है फिर एक बार मोदी सरकार। बता दें कि स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को हुआ था। पीएम मोदी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए सार्वजनिक मंच से उन्हें अपनी छोटी बहन कहा था।
एक बार फिर अमेठी से उम्मीदवार
2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने एक बार फिर स्मृति ईरानी को अमेठी से उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने स्मृति ईरानी को अमेठी सीट से टिकट दिया था। वहीं कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी मैदान में थे। चुनाव में स्मृति ईरानी को हार का सामना करना पड़ा था। हार के बाद भी स्मृति ईरानी लगातार अमेठी का दौरा करती रही, यहां तक पीएम मोदी खुद अमेठी दौरे पर गए थे। इसके बाद अब बीजेपी ने एक बार फिर ईरानी को अमेठी से उम्मीदवार घोषित किया है। यहां मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि कांग्रेस की सुरक्षित माने जाने वाली इस सीट पर ईरानी ने राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दी थी।
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: अमेठी में फिर एक बार देखने को मिलेगा हाई वोल्टेज मुकाबला












Click it and Unblock the Notifications