लोकसभा चुनाव 2019: अमेठी में फिर एक बार देखने को मिलेगा हाई वोल्टेज मुकाबला

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 184 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री और संसदीय बोर्ड के सदस्य जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। नड्डा ने बताया कि केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से एक बार फिर चुनाव लडेंगी। ये सीट गांधी परिवार की परपंरागत सीट है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय अमेठी से सांसद हैं।

अमेठी में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला

अमेठी में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला

अमेठी में लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर से राहुल गांधी के खिलाफ ताल ठोकेगी। साल 2014 के चुनाव में उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ पहली बार चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर कुमार विश्वास ने भी चुनाव लड़ा था। लेकिन उनकी जमानत इस चुनाव में जब्त हो गई थी।

स्मृति ईरानी ने दी कड़ी टक्कर

स्मृति ईरानी ने दी कड़ी टक्कर

साल 2014 के चुनाव में भले ही राहुल गांधी को यहां से जीत मिली थी। लेकिन ईरानी के मैदान में उतरने से इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया था। साल 2014 के आम चुनाव में राहुल गांधी को 408,651 वोट मिले थे. जबकि बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी को 300,74 वोट मिले थे। स्मृति ने इस सीट पर जीत का अंतर कम कर दिया था। राहुल ने ये सीट 1,07,000 वोटों से जीती थी। जबकि साल 2009 के चुनाव में राहुल की जीत का अंतर 3,50,000 से भी ज्यादा था।

गांधी परिवार की परपंरागत सीट

गांधी परिवार की परपंरागत सीट

अमेठी संसदीय सीट को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है. इस सीट पर अभी तक 16 लोकसभा चुनाव और 2 उपचुनाव हुए हैं। इनमें से कांग्रेस ने 16 बार जीत दर्ज की है. वहीं साल 1977 के आम चुनाव में लोकदल नेऔर 1998 में बीजेपी को इस सीट पर पहली बार जीत मिली थी। यूपी की दो मजबूत क्षेत्रीय पार्टियां बसपा और सपा अभी तक इस सीट पर अपना खाता नहीं खोल सकी है। 2004 में पहली बार राहुल ने यहां से चुनाव लड़ा था। उनके पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी ने भी यहां से चुनाव जीत चुके हैं। संजय गांधी ने साल 1980 में पहली बार यहां ,से चुनाव लड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+