तीन तलाक: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम जेल जाए तो उसका परिवार क्‍या खाएगा? पर हिंदू के जाने की किसी को चिंता नहीं

तीन तलाक में विपक्ष की आपत्तियों पर बोले पीएम मोदी:

Recommended Video

    Rajya Sabha में Narendra Modi ने Triple Talaq पर Opposition पर साधा निशाना | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक के मामले का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि 'अगर आप तीन तलाक पर अपने तरीकों का कानून चाहते थे तो 30 साल आप की सरकार थी, तब क्यों नहीं बनाया?' मोदी ने कहा कि 'आप के ही मंत्री का भाषण था, हाऊस में... कि तीन तलाक क्यों जाना चाहिए लेकिन जब चारों तरफ से आवाज उठी राजनीति आई, वोटबैंक खतरे में पड़ गया.. अचानक से उस मंत्री को भी जाना पड़ा, मिशन को भी जाना पड़ा।' मोदी ने कहा कि 'जो कारण दिए जा रहे हैं, हिन्दुस्तान के हर क्रिमिनल कानून में सजा है, जो लॉजिक दे रहे हैं लागू हो सकता है।' मोदी ने कहा कि- 'उसने किसी की हत्या की, घर का इकलौता बेटा है, तीस साल की उम्र है, उसको जेल जाने का कानून क्यों बनाया? बूढ़े मां बाप क्या खाएंगे?'

    'हिन्दू दो शादी करे, वो जेल चला जाए'

    'हिन्दू दो शादी करे, वो जेल चला जाए'

    मोदी ने कहा- 'हिन्दू दो शादी करे, वो जेल चला जाए, उसके लिए सजा हो... तब आपको विचार नहीं आया, कि उसके परिवार के लोग क्या खाएंगे? है सजा... अब इसलिए मैं नहीं मानता हूं कोई भी इसको अध्ययन करेगा तो उसको आश्चर्य होगा कि आप किस बात की बात कर रहे हो।'

    जब राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी हंस रही थी

    जब राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी हंस रही थी

    प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी हंस रही थी। इसी पर पीएम मोदी ने कहा कि रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनी है। पीएम मोदी ने रेणुका चौधरी पर यह तंज कसा तो कांग्रेस के सांसद हंगामा करने लगे हालांकि उपसभापति वैंकेया नायडू ने सभी को चुप कराया। इससे पहले पीएम ने कहा कि बीजेपी की बुराई करते करते आप भारत की बुराई करने लग जाते हैं। मोदी पर हमला बोलते बोलते आप हिंदुस्तान पर हमला बोलने लग जाते हैं।

    जमीन से कट जाना बड़ा स्वाभाविक है

    जमीन से कट जाना बड़ा स्वाभाविक है

    उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना किसी दल के लिए नहीं देश के लिए है और अगर कांग्रेस को लगता है कि इसमें कुछ कमी है तो वो सामने आए, मैं खुद समय दूंगा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस का 50-55 साल तक सत्ता में रहने पर ज़मीन से कट जाना बड़ा स्वाभाविक है। पीएम ने कहा कि मुझे भी गांधी जी वाला ही भारत चाहिए क्योंकि गांधी जी ने कहा था कि आजादी मिल गई है, अब कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। कांग्रेस मुक्त भारत का विचार हमारा नहीं गांधी जी का विचार था...हम तो बस उनके पद चिह्नों पर चलने की कोशिश कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+