राजस्थान के मंत्री भंवरलाल मेघवाल की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख, गहलोत बोले- 40 साल का साथ था

नई दिल्ली। राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भंवरलाल मेघवाल का सोमवार को निधन हो गया। 72 साल के मेघवाल लंबे समय से बीमार थे। 10 अप्रैल से वो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे। राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता भंवरलाल मेघवाल की मौत पर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा, राजस्थान के कैबिनेट मंत्री, मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन से दुखी हूं। वो एक बड़े नेता थे, जो हमेशा राजस्थान के विकास के लिए जुनून के साथ काम करते रहे। दुख की इस घड़ी में, उनके परिवार और समर्थकों को मेरी संवेदना।

PM Narendra Modi CM Ashok gehlot expresses grief over the demise of Rajasthan Minister Bhanwarlal Meghwal

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा, मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी मास्टर भंवर लाल के निधन से दुखी हूं। 40 साल का हमारा साथ था, हम 1980 से साथ थे। उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान के दूसरे नेताओं ने भी मेघवाल के निधन पर शोक जताया है। राजस्थान सरकार ने मंगलवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा भी की है।

राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ के गांव बाघसर पूर्वी में भंवरलाल का जन्म हुआ था। भंवरलाल मेघवाल राजनीति में आने से पहले सरकारी टीचर हुआ करते थे। शिक्षक होने के कारण ही इन्हें मास्टर भंवरलाल कहा जाता था। 1977 में शिक्षक की नौकरी से इस्तीफा देकर इन्होंने चुनाव लड़ा था। 1980 के चुनाव में बतौर निर्दलीय पहली बार उन्होंने जीत दर्ज की। उसके बाद से हर बार राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ते आ रहे थे और लगातार राजनीति में सक्रिय थे। सुजानगढ़ विधानसभा सीट से निर्दलीय समेत कांग्रेस की टिकट पर पांच बार वो विधायक रहे। भंवरलाल मेघवाल की पहचान राजस्थान के दिग्गज दलित नेता की रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+