PM मोदी जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली, जानें माणा पोस्ट से जुड़ी खास बातें
पीएम मोदी उत्तराखंड के चमोली के आईटीबीपी जवानों के साथ दीवाली मनाएंगे।
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार देश की रक्षा में तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। पीएम मोदी उत्तराखंड के चमोली के आईटीबीपी जवानों के साथ दीवाली मनाएंगे। दीवाली के दिन पीएम माणा पोस्ट पर जवानों के साथ रौशनी के इस त्यौहार को खास बनाएंगे। PM के विदेश दौरे में एयर इंडिया के बिल का भुगतान देर से क्यों- RTI

दिवाली मनाने के बाद पीएम आइटीपी के जवानों के साथ मुलाकात करेंगे। मुलाकात के बाद पीएम जवानों के साथ ही बैठकर चाय और नाश्ता करेंगे। इस दौरान वो मीणा पोस्ट का दौरा भी करेंगे। पीएम के इस दौरे को काफी खास माना जा रहा है। हलांकि इसे गुप्त रखा गया है।
जानें मीणा पोस्ट के बारे में खास बातें
- माणा पोस्ट उत्तराखंड के चमोली चीन की सीमा से सटा आखिरी पोस्ट है।
- चीन की सीमा पर उत्तराखंड का ये आखिरी गांव है।
- ये बद्रीनाथ से करीब 2 किमी की दूरी पर स्थित है।
- चीन के साथ सटे होने की वजह से ये पोस्ट काफी संवेदनशील है।
- यहां 8000 से 14000 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना की 20 पोस्ट हैं, जहां जवान दिन-रात निगरानी करते हैं।
- ये इलाका तिब्बतियों का है।












Click it and Unblock the Notifications