G-7 समिट में हिस्सा लेने ब्रिटेन नहीं जाएंगे पीएम मोदी, कोरोना के चलते रद्दा किया दौरा
नई दिल्ली, 11 मई: अगले महीने ब्रिटेन में G-7 समिट का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष न्योता मिला था। शुरू में प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस दौरे की तैयारी कर ली थी, लेकिन अब पीएम का ये कार्यक्रम रद्द बताया जा रहा है। साथ ही इसके पीछे की वजह देश में फैली कोरोना महामारी को बताया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी इस समिट में वर्जुअल तरीके से हिस्सा ले सकते हैं।

दरअसल 11 से 13 जून तक G-7 की समिट का आयोजन किया गया है। इस बार समिट को ब्रिटेन होस्ट कर रहा, जिस वजह से वहां के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने भारतीय समकक्ष को खासतौर पर आमंत्रित किया था। मामले में विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के आमंत्रण की सराहना की है, लेकिन कोरोना की वजह से उपजी स्थित के चलते वो ब्रिटेन नहीं जा सकते हैं। जिस वजह से उनके कार्यक्रम को एक महीने पहले रद्द कर ब्रिटेन अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन भी हिस्सा लेने वाले हैं। उनके साथ यूके, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापानी प्रतिनिधि भी साथ होंगे। ये दो साल में ग्रुपिंग का पहला इन-पर्सन समिट होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें कोरोनो महामारी और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं पर इसके प्रभाव सहित साझा चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले पीएम मोदी ने अगस्त 2019 में फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। उसके बाद उन्हें अमेरिका में आयोजित 2020 के शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया, लेकिन कोरोना के चलते वो कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
दो बार रद्दा हुआ ब्रिटिश पीएम का दौरा
आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में भारत और ब्रिटेन के रिश्तों में काफी सुधार आया है। जिसके चलते इस बार गणतंत्र दिवस पर ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था, लेकिन कोरोना के चलते वो दौरा रद्दा हो गया। उसके बाद अप्रैल में उनका भारत आने का प्लान बना था, लेकिन उसे भी महामारी की वजह से रद्द करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications