मोदी 2.0 कैबिनेट: ये हैं मोदी सरकार के नए 43 मंत्री, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, जुलाई 07: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज विस्तार बुधवार शाम 6 बजे होने जा रहा है। आज होने वाले शपथग्रहण कार्यक्रम में 43 मंत्री शपथ लेंगे। इन मंत्रियों नें जहां कुछ नए चेहरें होंगे तो वहीं कुछ पुराने चेहरे भी शामिल होगें। इस विस्तार में कुछ राज्य स्तर के मंत्रियों का प्रोमोशन होगा और उन्हें कैबिनेट रैंक का मंत्री बनाया जाएगा, ऐसे में वे भी नए सिरे से मंत्री पद की शपथ लेंगे। कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निवास पर भावी मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं।

Recommended Video

    Modi Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट में सबसे बड़ा विस्तार, कुल 43 मंत्री लेंगे शपथ |वनइंडिया हिंदी
     PM narendra modi cabinet reshuffle: 43 ministers to take oath today

    जिन राज्यमंत्रियों को पदोन्नत किया जा रहा है उनमें अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रूपाला, मनसुख मंडाविया, किरेन रिजिजू, आर.के. सिंह, हरदीप सिंह पुरी और जी.के. रेड्डी के नाम सामने आ रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार कुछ पुराने मंत्रियों को हटाया गया है। इनमें शिक्षा मंत्रालय से रमेश पोखरियाल निशंक शामिल हैं। इनके अलावा महिला एंव बाल विकास मंत्रालय से देबाश्री चौधरी, टेक्सटाइल मंत्रालय से संतोष गंगवार तथा रसायन एवं उरवर्क मंत्रालय से सदानंद गौड़ा को भी हटाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल से 8-10 पुराने चेहरों को हटाया गया है।

    मोदी सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, नए केंद्रीय मंत्रिमंडल में सात पीएचडी, तीन एमबीए, तेरह वकील, छह डॉक्टर, पांच इंजीनियर, सात सिविल सेवक और स्नातक डिग्री वाले 68 मंत्री होंगे। सूत्रों ने बताया कि नए मंत्रिमंडल में दलित समुदाय के 12 मंत्री होंगे। इनमें से प्रत्येक मंत्री एक अलग एससी समुदाय से हैं। इनमें से दो एससी मंत्रियों के पास पूर्ण कैबिनेट रैंक होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार यादव, कुर्मी, जाट, दारजी, कोली और वोक्कालिगा समेत 19 पिछड़ी जातियों के रिकॉर्ड 27 ओबीसी मंत्री होंगे।

    सूत्रों के मुताबिक, महिला मंत्रियों की संख्या भी बढ़ेगी, तथा प्रशासनिक अनुभव रखने वाले लोगों को विशेष प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। ओबीसी समुदाय के पांच सदस्यों के पास पूर्ण कैबिनेट रैंक होगा। सात अलग-अलग एसटी समुदायों के आठ आदिवासी मंत्री होंगे। देश के विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच मंत्री हैं। कम से कम 29 मंत्री ब्राह्मण, भूमिहार, कायस्थ, क्षत्रिय, लिंगायत, पटेल, मराठा और रेड्डी जातियों जैसे अन्य समुदायों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    मोदी सरकरा में 11 महिला मंत्री होंगी, जिनमें दो को कैबिनेट रैंक का दर्जा होगा। मोदी 2.0 कैबिनेट को यंग लुक देने के प्रयास किए गए हैं। 50 साल से कम उम्र के 14 मंत्रियों में 5 को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। फेरबदल के बाद मोदी सरकार में मंत्रियों की औसत उम्र 58 साल होगी। कम से कम 23 मंत्री तीन या अधिक कार्यकाल के लिए सांसद रहे हैं, और एक दशक से अधिक संसदीय विधायी अनुभव है। नई कैबिनेट में चार पूर्व मुख्यमंत्री हैं। अठारह मंत्री विभिन्न राज्य सरकारों में मंत्री रहे हैं और 39 विधायक रहे हैं। जो सांसद नए कैबिनेट का हिस्सा हैं, वे 25 अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

    देखें पूरी लिस्ट:

    1. नाराणय राणे
    2. सर्वानंद सोनोवाल
    3. वीरेंद्र कुमार
    4. ज्योतिरादित्य सिंधिया
    5. रामचंद्र प्रसांद सिंह
    6. अश्विनी वैष्णव
    7. पशुपति कुमार पारस
    8. किरेन रिजिजू
    9. राजकुमार सिंह
    10. हरदीप सिंह पुरी
    11. मनसुख मंडविया
    12. भूपेंद्र यादव
    13. परषोत्तम रुपाला
    14. जी किशन रेड्डी
    15. अनुराग ठाकुर
    16. पंकज चौधरी
    17. अनुप्रिया पटेल
    18. सत्यपाल सिंह बघेल
    19. राजीव चंद्रशेखर
    20. शोभा करंदलाजे
    21. भानुप्रताप सिंह वर्मा
    22. दर्शन विक्रम जरदोश
    23. मीनाक्षी लेखी
    24. अन्नपूर्णा देवी
    25. ए नारायाणस्वामी
    26. कौशल किशोर
    27. अजय भट्ट
    28. बीएल वर्मा
    29. अजय कुमार
    30. देवू सिंह चौहान
    31. भगवंत खुबा
    32. कपिल मोरेश्वर पाटिल
    33. प्रतिमा भौमिक
    34. सुभास सरकार
    35. भगवती किशोर कराड
    36. राजकुमार रंजन सिंह
    37. भारती पवार
    38. विश्वेशवर तुडु
    39. शांतुनु ठाकुर
    40. मुंजापारा महेंद्राभाई
    41. जॉन बरला
    42. डॉ एल मुरुगन
    43. नीतीश परमानिक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+