यूट्यूब से गायब हुआ PM मोदी की बायोपिक का ट्रेलर और सॉन्ग

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक का ट्रेलर अब आपको दिखाई नहीं देगा, क्योंकि इसका वीडियो YouTube से गायब हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक का ट्रेलर मार्च में रिलीज किया गया था लेकिन अब वो अचानक इंटरनेट से गायब हो गया है। चाहे वो गूगल हो या यूट्यूब दोनों प्लेटफॉर्म पर अब आप इसे खोज नहीं पाएंगे।

PM Narendra Modi biopic trailer and songs goes missing from youtube

अगर आप बायोपिक का ट्रेलर खोजने का प्रयास भी करेंगे तो सबसे पहले और उपर आपको वेब श्रृंखला मोदी, द जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन का ट्रेलर दिखाई देगा लेकिन पीएम मोदी की बोयोपिक का ट्रेलर अब आपको दिखाई नहीं देने वाला है। यहां तक अगर आप यूट्यूब पर pm modi biopic trailer टाइप करते हैं और खोजते हैं तो वहां लिखा मिलेगा ये वीडियो अनुपलब्ध हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग के फैसले के बाद इस बायोपिक के ट्रेलर को भी हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बायोपिक के बाद अब पीएम मोदी की वेब सीरीज पर घमासान, शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

लोकसभा चुनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक की रिलीज को लेकर कई विपक्षी दल चुनाव आयोग पहुंच गए थे। पहले फ‍िल्‍म 5 अप्रैल को र‍िलीज होने वाली थी, फ‍िर इसकी रिलीज डेट 11 अप्रैल की गई। चुनाव आयोग के बाद मामला कोर्ट भी पहुंचा लेकिन वहां से हरी झंडी मिल गई लेकिन अंत में चुनाव आयोग ने इसे पहले चरण के मतदान से ठीक पहले बैन कर दिया है।

PM Narendra Modi biopic trailer and songs goes missing from youtube

अब यह बायोपिक कब रिलीज होगी इस बारे में फिलहाल कोई अपडेट नहीं आया है। इस बायोपिक में पीएम नरेंद्र मोदी के रोल में अभिनेता विवेक ओबेरॉय नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर ओमंग कुमार हैं जो सरबजीत और मैरीकॉम जैसी शानदार फिल्में बना चुके हैं। फिल्म में वर्तमान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का रोल अभिनेता मनोज जोशी निभाएंगे। जबकि अभिनेत्री जरीना वहाब पीएम मोदी की मां हीराबेन का रोल निभाएंगी।

यह भी पढ़ें- वाराणसी सीट से जुटी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+