Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बायोपिक के बाद अब पीएम मोदी की वेब सीरीज पर घमासान, शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक के बाद अब वेब सीरीज के मुद्दे पर सियासत गरमाने लगी है। कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वेब सीरीज के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया। इसके पहले, चुनाव आयोग द्वारा पीएम मोदी की बायोपिक के रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। विवेक ओबेरॉय स्टारर इस फिल्म के रिलीज पर पर कई राजनीतिक दलों ने आपत्ति जाहिर की थी।

Congress moves EC against PM Narendra Modi web series

अपनी शिकायत में कांग्रेस ने कहा है कि कि 'मोदी: जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन' नाम की वेब सीरीज 'इरोज नाउ' द्वारा एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा रही है। कांग्रेस ने कहा है कि इस वेब सीरीज का लक्ष्य वोटरों और दर्शकों को प्रभावित करना है। पार्टी ने आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देते हुए इस वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग की है।

इसके पहले, पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित बायोपिक की रिलीज पर चुनाव आयोग ने बुधवार को रोक लगा दी थी। यह फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। अब चुनाव आयोग की रोक के बाद फिल्म की रिलीज टल गई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था।

पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

चुनाव आयोग फिल्म पर रोक लगाते हुए कहा कि, कुछ पार्टियों ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत ऐसी फिल्मों की शिकायत की गई थी, जिनमें किसी राजनेता या राजनीतिक पार्टी का प्रचार हो रहा है। इनमें एनटीआर लक्ष्मी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्यमा सिंहम नाम की फिल्में शामिल हैं। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। सेक्शन 126 (1) रिप्रजेंटेटिव ऑफ द पिपल एक्ट के तहत पीएम मोदी की बायोपिक पर रोक लगाई गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+