जवानों के बीच PM मोदी, बोले- देश की सुरक्षा में CISF की भूमिका अहम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 50वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। इसके लिए वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सीआईएसएफ के 5वें बटालियन कैंप पहुंचे हैं। पीएम मोदी को यहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वह समारोह के मुख्य अतिथि हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री इससे पहले भारत तिब्बत पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल के सैनिकों से मिल चुके हैं। पीएम मोदी भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर से आयोजन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कैंप के परिसर में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। वह सीआईएसएफ के सलामी गारद का निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि बल अपना 50वां स्थापना दिवस मना रहा है और यह विशेष अवसर है और इसलिए प्रधानमंत्री ने इसमें शामिल होने की स्वीकृति दी है।

LIVE Feed
सीआईएसएफ के 50वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कहा आपका काम कितना कठिन है मैं यह समझ सकता हूं। प्रधानमंत्री को भी सुरक्षा मिलती है लेकिन एक व्यक्ति की सुरक्षा करना मुश्किल नहीं है लेकिन 30 लाख लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी काफी बड़ा काम होता है जो सीआईएसएफ काफी अच्छे से निभाता है।












Click it and Unblock the Notifications