आज की हैट्रिक, 2024 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है: पीएम
आज चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए हैं, जिसमे से तीन राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। इस जीत से भारतीय जनता पार्टी के हौसले बुलंद हैं। पार्टी की जबरदस्त जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे हैं।
पीएम मोदी ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग तो कह रहे हैं कि आज की इस हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है। पीएम मोदी ने भरोसा जताया है कि 2024 में भी भाजपा को लोकसभा चुनाव में जीत मिलेगी।

पीएम ने कहा मैं तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा और ख़ासतौर से आंध्र प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं से भी कहूंगा कि राज्य सरकार भले ही किसी भी दल की हो, आप पूरी शक्ति से राहत और बचाव के काम में जुट जाइए। यही एक समर्पित भाजपा कार्यकर्ता के संस्कार होते हैं। हमारे लिए दल से बड़ा देश है, देशवासी हैं।
मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से भी कहूंगा-प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता, नमो एप पर जाए और कम से कम 10 लोगों को विकसित भारत का एंबेसडर बनाए। हमें आज एक ऐसी पीढ़ी तैयार करनी है, जिसका सपना हो विकसित भारत, जिसका संकल्प हो विकसित भारत।
लोकतंत्र के हित में, मेरी कांग्रेस और उसके साथियों को एक और सलाह है। कृपया करके ऐसी राजनीति ना करें जो देश विरोधी हो, जो देश को बांटने का, देश को कमजोर करने का काम करे। आज के ये नतीजे ऐसी पार्टियों के लिए सबक हैं कि केंद्र सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं और उनके लिए भेजे जा रहे फंड के बीच में मत आओ। वरना जनता आपको हटा देगी।
ये चुनाव नतीजे, कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के लिए भी बहुत बड़ा सबक हैं। सबक ये है कि सिर्फ कुछ परिवारवादियों के मंच पर एक साथ आ जाने से देश का भरोसा नहीं जीता जा सकता। देश की जनता का दिल जीतने के लिए राष्ट्रसेवा का जो जज्बा होना चाहिए, वो घमंडिया गठबंधन में नहीं है।
विधानसभा चुनाव के नतीजों ने पॉजिटिव एनर्जी का एक ऐसा प्रवाह शुरू किया है, जिसे आज पूरा देश महसूस कर रहा है। इस शक्ति ने विकसित भारत के लिए तैयार हुई नींव को और मजबूत कर दिया है। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, देश की सफलता की गारंटी बनेगी, ये भी मोदी की गारंटी है। आपको एक और बात याद रखनी है-जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरु होती है।
जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है। विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सकारात्मक ऊर्जा का ऐसा प्रवाह शुरू किया है, जिसे आज पूरा देश महसूस कर रहा है। इस शक्ति ने विकसित भारत के लिए तैयार हुई नींव को और मजबूत कर दिया है। हमे यह ऊर्जा बनाए रखना है, हमे 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास को जगाए रखना है।












Click it and Unblock the Notifications