PM मोदी ने भी अंकित बैयानपुरिया से पूछा, क्या है ये आपका 75 Hard चैलेंज? यूट्यूबर ने बताया पूरा वर्कआउट प्लान
PM Narendra Modi meet Ankit Baiyanpuria: 'राम राम भाई सारा ने' वाले यूट्यूबर और वाले फिटनेस इन्फ्लुएंसर अंकित बैयानपुरिया ने रविवार 01 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। पीएम नरेंद्र मोदी ने 'स्वच्छता अभियान' कार्यक्रम के तहत अंकित के साथ मिलकर साफ-सफाई की और झाड़ू लगाया। जिसका वीडियो पीएम मोजी ने शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी ने अंकित बैयानपुरिया से उनके 75 Hard चैलेंज (75 hard challenge) के बारे में भी पूछा है।
अंकित बैयानपुरिया का 75 Hard चैलेंज अब सोशल मीडिया पर ब्रांड बन गया है। 75 Hard चैलेंज लेने के बाद ही अंकित के फॉलोअर्स अब मिलियन में हो गए हैं। अंकित ने पीएम मोदी को बताया भी है कि 75 Hard चैलेंज में क्या-क्या करते हैं और क्या हैं उसके पांच अहम नियम।

पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अंकित के साथ वीडियो शेयर कर लिखा, ''आज, जब सारा देश स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, तो मैंने और अंकित बैयनपुरिया ने भी वही किया! केवल स्वच्छता के अलावा, हमने इसमें फिटनेस और जीवन में कैसे खुशहाल रहें, इसपर भी बात की है। यह सब स्वच्छ और स्वस्थ भारत की भावना के बारे में है!''
पीएम नरेंद्र मोदी अंकित की तारीफ करते हुए कहते हैं कि, 'सोशल मीडिया का कैसे सही से उपयोग करना है, इसका एकदम परफेक्ट उदाहरण आपने दिया है। आपको देखकर देश के बहुत नौजवान और बड़े-बड़े जिम में जाने वाले लोग भी देसी वर्कआउट कर रहे हैं और आपको फॉलो कर रहे हैं।'

पीएम मोदी ने अंकित बैयानपुरिया से पूछा कि आपका ये 75 Hard चैलेंज क्या है...? जवाब में अंकित ने कहा कि, '75 Hard चैलेंज में पांच नियम फॉलो करने होते हैं, पहला दो वक्त वर्कआउट करना है। वो भी अलग-अलग टाइम,,,एक इनडोर (घर या जिम में) हो और एक आउटडोर (कहीं बाहर) हो। दूसरा नियम है, हर दिन 4 लीटर पानी पीना। तीसरा, रात को सोने से पहले किसी भी किताब के दो पन्ने पढ़ने हैं, मैंने पहले गीता पढ़ी और अभी शिव पुराण पढ़ रहा हूं। चौथा रूल है इसका कि इसमें आपको एक डायट फॉलो करनी है। पांचवां है, आपको हर दिन एक सेल्फी लेनी है। ताकि आप अपने बॉडी में हो रहे बदलाव को देख पाओ।'
पीएम मोदी ने वीडियो के आखिर में अंकित को उनके काम के लिए बधाई दी और कहा कि आप ऐसे ही आगे बढ़े और अच्छा काम करते रहें।
अंकित बैयानपुरिया से ही सुनें, 75 Hard चैलेंज क्या है?












Click it and Unblock the Notifications