मयंक दीक्षित के कीबोर्ड से: राष्ट्र सेवा के लिए अपने कौशल का प्रयोग करें इंजीनियर : PM मोदी
नई दिल्ली। एक ओर जहां नई सरकार वैज्ञानिकों को बढ़ावा देते हुए आगे बढ़ रही है वहीं अब इंजीनियर्स की प्रतिभा पर भी पीएम मोदी ने नैतिक भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंजीनियरों से कहा कि वे राष्ट्र सेवा के लिए अपने कौशल का इस्तेमाल करेंऔर इंजीनियरिंग को ‘‘विश्व स्तरीय'' बनाएं ।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘नवोन्मेष, कठिन परिश्रम, बेहतरीन अनुसंधान के जरिए हमारे इंजीनियरों ने हमारे राष्ट्र के निर्माण में मजबूत भूमिका निभाई है व इस 'विकास यात्रा' को भविष्योन्मुखी बनाते हुए आगे बढ़ना होगा।
पढ़ें- 'इन्हें याद नहीं किया आपने...
उन्होंने एम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर ट्वीट किया, ‘‘मैं हमारे इंजीनियरों को शुभकमानाएं देता हूं और उनका आह्वान करता हूं कि वे अपने कौशल का इस्तेमाल लगातार हमारे राष्ट्र की सेवा के लिए करें और हमारी इंजीनियरिंगको विश्वस्तरीय बनाएं।''
आज उन्हीं विश्वेश्वरैया का जन्मदिन है जिनके प्रयासों से देश को बाढ़ से बचने की तरकीब मिली। सिंचाई व बांध क्षेत्र पर काम करने वालों में उनका नाम शीर्ष पर है व बेहद सम्मान से लिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications