बेसेलियस मार्थोमा पॉलोस के निधन पर PM मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली, जुलाई 12। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च ऑफ इंडिया के सुप्रीम बेसेलियस मार्थोमा पॉलोस के निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। सोमवार को पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बेसेलियस मार्थोमा पॉलोस के निधन से गहर दुख पहुंचा है, वो अपने पीछे सेवा और करुणा भाव की समृद्ध विरासत को छोड़ गए हैं। पीएम ने कहा कि दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं ऑर्थोडॉक्स चर्च के सदस्यों के साथ हैं।
Recommended Video

राहुल गांधी ने भी किया ट्वीट
बेसेलियस मार्थोमा पॉलोस के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर दुख प्रकट किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा है, "मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च ऑफ इंडिया के सर्वोच्च प्रमुख बेसेलियस मार्थोमा पॉलोस के निधन पर मेरी संवेदना। धार्मिक गुरु के रूप में उनके योगदान और बेघरों के लिए किए गए उनके मानवीय कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।"
पोस्ट कोविड परेशानियों की वजह से हुआ निधन
आपको बता दें कि बेसेलियस मार्थोमा पॉलोस का रविवार देर रात केरल के कोट्टायम स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, मार्थोमा को कोरोना हुआ था। हालांकि वो कोरोना से ठीक हो गए थे, लेकिन पोस्ट कोविड दिक्कतों की वजह से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। कोविड से रिकवर होने के बाद से ही उनका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications