दिल्ली के बुद्धा जयंती पार्क पहुंचे पीएम मोदी-फुमियो किशिदा, दिखी खास बॉन्डिंग, Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बुद्ध जयंती पार्क का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में बाल बोधि वृक्ष के दर्शन करे।

Japanese PM Fumio Kishida in India: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Japanese PM Fumio Kishida) भारत यात्रा पर आए हैं। सोमवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों देश के नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने जापानी पीएम को उपहार स्वरूप चंदन की बुद्ध प्रतिमा उपहार दी। सोमवार को जापानी पीएम फुमियो किशिदा भारत के साथ अपने संबंधों को बढ़ावा देने पहुंचे। ऐसे में दोनों ही नेताओं के लिए खास बॉन्डिंग दिखाई दी।
हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी और जापानी पीएम दोनों साथ में दिल्ली के बुद्धा जयंती पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने पार्क का दौरा किया और पार्क में बाल बोधि वृक्ष के दर्शन किए। साथ ही दोनों नेताओं ने बोधि वृक्ष के सामने हाथ जोड़े और पुष्प भी अर्पित किए। इस दौरान जापानी PM ने यहां गोल गप्पे, लस्सी और आम पन्ना का लुत्फ उठाया।
इससे पहले दो दिवसीय यात्रा पर आए जापानी पीएम ने हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ बैठक की। किशिदा ने पीएम मोदी को इस साल मई में हिरोशिमा में होने वाली जी7 नेताओं की बैठक के लिए आमंत्रित भी किया। बैठक के बाद पीएम मोदी ने एक संयुक्त बयान में कहा, "आज जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने मुझे G7 नेताओं के शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया, जो मई में हिरोशिमा में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।"
पीएम मोदी ने कहा कि "मैं जापानी पीएम फुमियो किशिदा का भारत में स्वागत करता हूं। पिछले एक साल में पीएम फुमियो किशिदा और मैंने कई बार मुलाकात की है और हर बार मैंने भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों के प्रति उनकी सकारात्मकता और प्रतिबद्धता को महसूस किया है। उनकी आज की यात्रा इस गति को बनाए रखने के लिए फायदेमंद होगी।"












Click it and Unblock the Notifications