पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ नोटबंदी जैसी तेज दवाई का उपयोग करना पड़ा

झाबुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ में रैली को संबोधित किया। रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि, जिन सरकारों की वजह से बुजुर्गों की जिंदगी तबाह हो गई।क्या आप फिर से वही सरकार लाना चाहेंगे? उन्होंने कहा कि हमने जो काम 4 साल में किए, उसे करने में कांग्रेस को 10 साल लगते। पीएम मोदी ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना हमारा सपना है। पीएम ने कहा कि, जो कार्य कांग्रेस की सरकार 50 साल तक नहीं कर पाई, वह कार्य शिवराज सिंह जी की सरकार ने 15 साल में करके दिखाएं है।

PM narendra Modi addresses a rally in Madhya Pradeshs Jhabua
पीएम मोदी ने कहा कि, पहले जमाना था कि मिट्टी डालो और सड़क बन गई। हमने जमाना बदल दिया है। अब यहां पक्की सड़क बनती है। पहले बैंक से लोन लेने के लिए संपत्ति गिरवी रखनी पड़ती थी। वे लोग क्या करते जिनके पास संपत्ति नहीं है? पीएम ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमने सपना देखा है कि दो-तीन साल के बाद 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना और हर परिवार को घर दिलाना है। हम जो घर बना रहे हैं, घर में नल होगा, नल में जल होगा, बिजली होगी, शौचालय होगा और गैस का चूल्हा भी होगा।

किसानों की कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, कर्नाटक में कांग्रेस ने वादा किया कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे। आज किसानों की गिरफ्तार हो रही है। किसान घर छोड़ छोड़कर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के लोगों को परेशानी है कि मोदी इतना काम क्यों करते हैं? इस देश को भ्रष्टाचार ने बर्बाद किया है। यहां बिना भ्रष्टाचार के बिना काम नहीं होता था। देश को इस बीमारी से बाहर निकालना चाहिए। कांग्रेस के काल में इतना भ्रष्टाचार फैल गया कि नोटबंदी जैसी तेज दवाई का उपयोग करना पड़ा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में ऐसा भ्रष्टाचार फैल गया कि मुझे नोटबंदी करनी पड़ी। हम लोग अखबार में देखते थे कि बिस्तर के नीचे नोट पड़ी है, कारखानों के पीछे पड़े रहते थे। उन्होंने कहा कि पाई पाई बैंक में जमा कराने के लिए हमने मजबूर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+