पीएम मोदी का भरोसा, 'साइंस की मदद से होगा आधुनिक भारत का निर्माण'

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में इंडियन साइंस कांग्रेस के 102वां स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस समारोह में अपने संबोधन में मोदी ने वेज्ञानिकों की सराहना की। मोदी ने वैज्ञानिकों के काम की सराहना करते हुए भरोसा जताया है कि साइंस की मदद से ही आधुनिक भारत का निर्माण होगा।

narendra modi

मोदी ने वेज्ञानिकों का आभार जताते हुए कहा कि विज्ञान की मदद से गरीबी दूर हो सकता है और अमन-चैन कायम हो सकता है। मोदी ने कहा कि वैज्ञानिकों ने देश का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मानव विकास सीधे तौर पर विज्ञान से जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि साइंस से देश की बेहतर तरक्की हो सकती है। उन्होंने साइंस की अहमियत का जिक्र करते हुए कहा कि साइंस की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रिसर्च के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। वहीं उन्होंने इस बात का भी ऐलान किया कि इस बार 26 जनवरी का थीम साइंस ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+